होंडुरास में विमान दुर्घटना में मशहूर संगीतकार ऑरेलियो मार्टिनेज समेत 12 लोगों की मौत

0 61

होंडुरास : रोआटन द्वीप से ला सेइबा की ओर जा रहा विमान (plane) होंडुरास (Honduras) तट पर दुर्घटनाग्रस्त (crash) हो गया, जिसमें प्रसिद्ध संगीतकार ऑरेलियो मार्टिनेज समेत 12 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 17 यात्री सवार थे, जिसमें पांच लोगों को बचा लिया गया है।

बीते सोमवार को रोआटन द्वीप से ला सेइबा की ओर उड़ान भरते समय ही लांह्सा एयरलाइंस का विमान क्रैश हो गया। स्थानीय पुलिस ने बताया कि विमान सही से उड़ान भर नहीं पाया था, उसी दौरान प्लेन क्रैश हुआ और विमान समुद्र में गिर गया। स्थानीय मछुआरे ने लोगों को बचाने का प्रयास किया, जिसमें कुछ लोगों का जान बचाई गई। इस घटना पर होंडुरन सिविल एरोनॉटिक्स एजेंसी ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

इस विमान दुर्घटना में ऑरेलियो मार्टिनेज सुआजो की भी मृत्यु हो गई, जो गरीफुना संगीत में अपने योगदान के लिए जाने जाते थे। इसके साथ ही वह राजनीति में भी काफी सक्रिय रहे। प्लेन क्रैश में संगीतकार समेत 12 लोगों का मृत्यु हो गई। उनकी मौत पर उनके भतीजे ने कहा कि मार्टिनेज होंडुरास से गरीफुना संगीत के एक प्रसिद्ध मॉडल थे। सुला घाटी के अफ्रीकी वंशज के अध्यक्ष हम्बर्टों कैस्टिलो ने उन्हें ‘गरीफुना संस्कृति का राजदूत’ कहा।

ऑरेलियो मार्टिनेज का जन्म 1969 में होंडुरास के प्लाप्लाया में हुआ था। वह मध्य अमेरिका के एक अफ्रीकी-स्वदेशी समूह गरीफुना से जुड़े और काफी नाम कमाया। साल 1990 में उन्होंने संगीत की दुनिया में कदम रखा और लॉस गैटोस ब्रावोस नामक बैंड के मुख्य गायक बन गए। उनके पहले एल्बम ‘गरीफुना सोल’ ने अंतराष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाई। संगीत के अलावा मार्टिनेज ने राजनीति में भी हाथ आजमाया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.

11:29