महाराष्ट्र में कोरोना के 562 नए मामले, संक्रमण से तीन मरीजों की मौत; मुंबई में 1000 से अधिक एक्टिव केस

0 100

मुंबई. देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र (Maharashtra) में सामने आ रहे हैं। यहां हर दिन 500 से अधिक नए मरीज सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 562 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, महामारी से तीन मरीजों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 395 कोरोना मरीज ठीक हुए, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 79,93,410 हो गई है। वहीं, राज्य में कोरोना से रिकवरी रेट 98.13% बना हुआ है। राज्य में मृत्यु दर 1.82% है। राज्य की कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,44,780 हो गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 1,48,444 पर पहुंच गई है।

गौरतलब है कि, एक दिन पहले यानी शनिवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 669 नए मामले सामने आए थे। जबकि, शुक्रवार को 425 मामले और गुरुवार को 694 मामले दर्ज किए गए थे। मुंबई में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मायानगरी में पिछले 24 घंटे में 172 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या 1,157,454 हो गई है। जबकि, मृतक संख्या 19,747 पर स्थिर है। शहर में आज 123 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,136,637 हो गई है। फिलहाल शहर में 1070 एक्टिव मरीज है। मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में 83 कोरोना मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 25 ऑक्सीजन पर हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.