दक्षिणी ग्रीस के तट पर प्रवासियों को ले जा रही नौका समुद्र में डूबी, 79 की मौत, 104 को बचाया गया

0 96

एथेंस। ग्रीस के तट पर सैकड़ों प्रवासियों को ले जा रही नौका के डूबने से 79 लोगों की मौत हो गई है। वहीं हादसे के बाद ग्रीस के तटरक्षक बल ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर 104 प्रवासियों को सुरक्षित बचा लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा बुधवार की सुबह हुआ था। बचाए गए लोगों को कलामाता शहर ले जाया गया है। कलामाता के मेयर ने कहा कि बचाए गए सभी लोगों की उम्र 16-41 साल के बीच है। उन्होंने कहा कि नौका में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे।

तटरक्षक बल ने कहा है कि अंधेरे के कारण रात में खोज और बचाव अभियान बंद करना पड़ा। गुरुवार को फिर से डूबे हुए लोगों को खोजने का अभियान शुरू किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्पष्ट नहीं है कि हादसे के समय नौका पर कितने लोग सवार थे। जीवित बचाए गए लोगों के मुताबिक नौका पर 750 यात्री सवार हो सकते थे। ग्रीस के अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। अधिकारियों के अनुसार, नौका लीबिया के टोब्रुक से रवाना हुई थी।

इससे पहले, यूएन ने ट्वीट किया था कि ग्रीस के पाइलोस में नौका के डूबने के बाद 32 शव बरामद किए गए। खोज और बचाव के प्रयास जारी हैं और हमें आशंका है कि कई लोगों की मौत हुई है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार 400 लोग नौका पर सवार थे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने नौका डूबने की घटना को भयावह करार दिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.