रोहित शर्मा ने किया कमाल, IPL के इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय खिलाड़ी

0 112

मुंबई: आईपीएल के 16वें सीजन (IPL 16) में शनिवार को मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स (MI vs PBKS) के हाथों करारी हार मिली। लेकिन, इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इतिहास रचा है। उन्होंने आईपीएल में ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे आज तक कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं कर पाया।

हिटमैन के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी ने अपने आईपीएल के करियर में 250 छक्के पूरे कर लिए हैं। आईपीएल इतिहास में 250 छक्के लगाने वाले रोहित शर्मा तीसरे खिलाड़ी बने हैं। इस मामले में सबसे पहले नंबर पर क्रिस गेल (Chris Gayle) और दूसरे स्थान पर एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) का नाम आता है। क्रिस गेल (Chris Gayle) ने अपने आईपीएल करियर में कुल 357 छक्के लगाए हैं। वहीं, एबी डीविलियर्स (AB de Villiers) ने अपने आईपीएल करियर में कुल 251 छक्के लगाए हैं।

इसके साथ ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल इतिहास में 250 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बने हैं। रोहित शर्मा के बाद यह कारनामा एमएस धोनी ने किया है। उन्होंने आईपीएल में कुल 235 छक्के लगाए हैं। आईपीएल 2023 के 31वें मैच की बात करें तो, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने पंजाबी किंग्स के खिलाफ शानदार पारी खेली। रोहित शर्मा ने 27 गेंदों पर 44 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 3 छक्के निकले। हालांकि, उनकी ये पारी टीम के काम नहीं आई और मुंबई ने 13 रनों से यह मैच गंवा दिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.