अमरनाथ यात्रा के पहले बड़ा एक्सीडेंट! सुरक्षा काफिले का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, DSP सहित 3 घायल

0 114

नई दिल्ली. जहां एक तरफ आज जम्मू (Jammu) से पहला जत्था अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) रवाना कर दिया गया है। आज उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर जम्मू बेस कैंप से पहले जत्थे को रवाना किया। कुल मिलकर 3488 यात्री जम्मू से पहले जत्थे में रवाना हुए। वहीं इस यात्रा के शुरू होते ही अब छिट-पुट घटनाओं की खबर भी आ रही है।

दरअसल मिली जानकारी के अनुसार आज अमरनाथ सुरक्षा काफिले के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक DSP और तीन अन्य घायल हो गए हैं। मामले पर SSP उधमपुर डॉ। विनोद कुमार ने बताया कि, उधमपुर पर बाली नाला के पास एक अमरनाथ सुरक्षा काफिले के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से DSP जम्मू-कश्मीर पुलिस और तीन अन्य घायल हो गए हैं। घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल उधमपुर में स्थानांतरित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि, आज सुबह करीब 4 बजे अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं अमरनाथ तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे का उधमपुर ज़िले के टिकरी में काली माता मंदिर में जिला प्रशासन द्वारा स्वागत किया गया।

जानकारी दें की करीब 62 दिनों तक चलने वाली इस महत्वपूर्ण यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर खाने-पीने की कुछ सामान पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके बावजूद अमरनाथ यात्रा में रिकॉर्ड तोड़ तीर्थ यात्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। सावन के दो महीने के चलते इस बार यह यात्रा सबसे लंबी होगी।आज पहले दिन कुल 2189 श्रद्धालुओं को बालटाल रूट के लिए टोकन जारी किया गया।

इसके साथ ही इस बार सुरक्षा व्यवस्था में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला है। दरअसल इस बार गुफा मंदिर में CRPF की जगह इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस यानि ITBP के जवानों की तैनाती हुई है। ITBP खासतौर पर माउंटेन वारफेयर में काफी ट्रेंड होते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.