‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में देखने को मिला इंटीमेट सीन, जद हदीद और आकांक्षा पुरी ने किया लिपलॉक

0 100

मुंबई : लोकप्रिय रियालिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर स्ट्रीम हो रहा है। शो दिन-प्रतिदिन बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। अब तक शो के कई कंटेस्टेंटस को बाहर का रास्ता भी दिखाया जा चुका है। अब तक शो से पुनीत सुपरस्टार, पलक पुरस्वानी और आलिया सिद्दीकी को टाटा बाय-बाय कर दिया गया है। दर्शक भी इस शो का भरपूर लुफ्त उठा रहे हैं। वहीं हाल ही में ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में इंटीमेट सीन देखने को मिला है। जो इस वक्त चर्चा का कारण बना हुआ है।

दरअसल, बिग बॉस हाउस में अविनाश सचदेवा (Avinash Sachdev) ने आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) और जद हदीद (Jad Hadid) को एक टास्क दिया। जिसमें दोनों को एक-दूसरे को 30 सेकंड तक किस करना था फिर क्या था आकांक्षा पुरी ने टास्क को एक्सेप्ट करते हुए पूरा किया। आकांक्षा पुरी और जद हदीद ने 30 मिनट तक एक-दूसरे को लिपलॉक किया।

हालांकि, दोनों को ऐसा करता देख घरवाले थोड़ा अनकंफर्टेबल फील करते दिखे। यहां तक कि पूजा भट्ट उन्हें रोकती भी नजर आईं। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ लाइवफीड में दिखाया गया कि आकांक्षा पुरी को किस करने के बाद जद हदीद ने अविनाश सचदेव से कहा कि वो एक बुरी किसर हैं। आकांक्षा पुरी और जद हदीद का ये फ्रेंच किस वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

वहीं आकांक्षा पुरी और जद हदीद को ऐसा करना उन्हें भारी पड़ गया है। क्योंकि सोशल मीडिया पर उन्हें ऐसा करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी कंटेस्टेंट गार्डन एरिया में खड़े हैं। आकांक्षा और जद एक-दूसरे को खुल्लम-खुल्ला किस करते नजर आ रहे हैं। दोनों किस करने में इतना ज्यादा खोए नजर आ रहे हैं कि वो यह भी भूल गए कि उनके आसपास में 150 कैमरे लगे हुए। जिसमें वो ऐसा करते हुए कैद हो रहे हैं। अब देखना ये काफी ज्यादा दिलचस्प होगा कि सलमान खान का इसपर क्या रिएक्शन रहेगा। वीकेंड के वार में सलमान खान क्या कहेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.