आज से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, यात्रियों का पहला जत्था नुनवान बेस कैंप पहुंचा, कश्मीरी हार पहनाकर कर रहे स्वागत

0 109

नई दिल्ली. आज यानी 1 जुलाई शनिवार से बाबा अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2023) शुरू हो रही है। वहीं पवित्र गुफा की ओर अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था बीते शुक्रवार सुबह ही जम्मू से रवाना हो गया था। बीते शुक्रवार को अल-सुबह करीब सवा चार बजे पूजा अर्चना के बाद उप राज्यपाल और अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को रवाना किया था। इस दौरान जम्मू बेस कैंप में पूरा माहौल जैसे भोले बाबा के रंग में रंगा हुआ था। तब भक्तों ने भोले के जयकारे लगाकर इस मंगल यात्रा की शुरुआत की थी।

अमरनाथ यात्रा में गए एक यात्री ने बताया कि, कई हजार लोग बाबा बर्फानी के दर्शन करने जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हमारे दर्शन अच्छे होंगे। कश्मीर के लोग बहुत सहयोग कर रहे हैं और BSF, CRPF भी बहुत मदद कर रही है। यात्रियों की मदद के लिए लोगों ने यहां लंगर भी लगाए हुए हैं उसके लिए उनको धन्यवाद। उधर गांदरबल उप आयुक्त, श्यामबीर ने बताया कि, आज हम यहां से यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना कर रहे हैं। मैं कामना करता हूं कि सबकी यात्रा मंगलमय हो। यात्रियों से निवेदन है कि वे अपने सभी सुविधाओं का लाभ लें। अभी करीब 7000 से 8000 यात्री हैं। रजिस्ट्रेशन अभी भी जारी है। हमारे वालंटियर सभी जगहों पर मदद के लिए मौजूद हैं।

जानकारी दें कि, उक्त जत्था बीते शुक्रवार को ही अनंतनाग होते हुए दोपहर तक नुनवान बेस कैंप पहुंच गया था। वहीं यहां कश्मीरियों ने हार पहनाकर यात्रियों का स्वागत किया था। पता हो कि इस बार यह यात्रा 62 दिन चलेगी। दरअसल, इस बार सावन दो महीने की बताई गई है। वहीं पहले दिन कुल 2189 श्रद्धालुओं को बालटाल रूट के लिए टोकन जारी किया गया। इनमें से पंचायत भवन रजिस्ट्रेशन सेंटर पर 135 श्रद्धालुओं का बालटाल रूट के लिए तत्काल रजिस्ट्रेशन मिला था।

वहीँ श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (SASB) के CEO मनदीप कुमार भंडारी ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार 10% ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं। अब तक 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु इस मंगल यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.