इंदौर की पॉश कॉलोनी में चल रहा था सेक्स रैकेट, अचानक पहुंची पुलिस और फिर…

0 134

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर से एक हैरतअंगेज घटना सामने आ रही है यहाँ एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। इंदौर के खजराना पुलिस ने सेक्स रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से 6 लड़कियों समेत 2 पुरुषों को मौके से गिरफ्तार किया है। पकड़े 6 अपराधियों में दो महिलाएं पश्चिम बंगाल की बताई गई है।

प्राप्त हुई खबर के मुताबिक, शहर के मनोरमा गंज बिल्डिंग में सेक्स रैकेट चल रहा था। इसकी शिकायत लंबे वक़्त से मिल रही थी। शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी को तो वहां से 6 महिलाएं एवं दो पुरुष मौके पर पकड़ाया। इनमें 2 महिलाएं पश्चिम बंगाल की तथा अन्य चार महिलाएं आसपास की ही रहने वाली हैं। मौके से सरदार व अकाश नामक युवकों को भी पकड़ा गया है। वहां से आपत्तिजनक सामग्री एवं हजारों रुपए नगद बरामद हुए है।

वही पुलिस पूरे मामले में पकड़ाए अपराधियों से पूछताछ में जुटी है। पुलिस पता लगा रही है किसके संरक्षण में यह सेक्स रैकेट चल रहा था। शहर के कई नामी लोगों के संरक्षण और सम्मिलित होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। बता दे कि इससे पहले भी शहर से कई पुलिस द्वारा कई सेक्स रैकेट पकडे गए है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.