ऐतिहासिक पर्व के लिए देश तैयार, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

0 193

नई दिल्ली: देश के हर हिस्से में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरे जोरों शोरों से हो गई है। ऐसे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (14 अगस्त) 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित करेंगी। दरअसल राष्ट्रपति भवन ने रविवार (13 अगस्त) को एक बयान में कहा कि ”संबोधन शाम 7 बजे से ऑल इंडिया रेडियो के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और बाद में अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा और इसके साथ ही क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा ऑल इंडिया रेडियो रात 9.30 बजे अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर संबोधन का क्षेत्रीय भाषा संस्करण प्रसारित करेगा।”

हर साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। वह ऐतिहासिक इमारत की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस स्वतंत्रता दिवस के बारे में जानकारी देते हुए रक्षा मंत्रालय ने रविवार (13 अगस्त) को कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में 1,800 लोग भाग लेंगे। जी हां समारोह में ‘विशेष’ के रूप में शामिल होने के लिए लगभग 1,800 लोगों को आमंत्रित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि ‘विशेष अतिथियों’ में 400 से अधिक गांवों के सरपंच शामिल हैं।

इसके साथ ही 12 अलग-अलग स्थानों पर सेल्फी पॉइंट स्थापित किए जाएंगे। मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर अपनी विभिन्न योजनाओं के लिए 12 अलग-अलग स्थानों पर सेल्फी पॉइंट स्थापित किए हैं। इनमें राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, इंडिया गेट, विजय चौक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, प्रगति मैदान, राजघाट, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन, दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन, आईटीओ मेट्रो गेट, नौबत खाना और शीश गंज गुरुद्वारा शामिल हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.