आज देश भर में मनाया जा रहा रक्षाबंधन का त्योहार, जानें कब बहनें, अपने भाई को बांधेंगी राखी

0 82

नई दिल्ली. आज रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) है। रक्षाबंधन के पर्व का इंतजार बहनों को पूरे साल बना रहता है। हिंदू धर्म में श्रावण मास की पूर्णिमा पर मनाए जाने वाले रक्षाबंधन का पर्व बहुत ज्यादा महत्व माना गया है। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करते हुए उनकी कलाई पर एक प्यारा सा राखी बांधती हैं। राखी का यह पावन पर्व भाई-बहन के रिश्ते को प्रगाढ़ करते हुए सुख-सौभाग्य का वरदान भी दिलाता है।

इसी क्रम में आज देश भर में रक्षाबंधन का त्यौहार जोरशोर से मनाया जा रहा है। आज जहां जम्मू-कश्मीर में ‘थैंक्स जवान’ अभियान के तहत बारामूला जिले के बोनियार में महिलाएं रक्षा बंधन से पहले सैनिकों के लिए राखियां तैयार कर रही हैं। तो वहीं छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में महिलाओं ने CRPF जवानों की कलाई पर राखी बांधी।

इधर उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में तो रक्षाबंधन से पहले महिला कैदियों द्वारा बनाई गई राखियों को बेचने के लिए जिला जेल में राखी स्टॉल लगाया गया। तो वहीं आज जम्मू-कश्मीर में BSF जवानों ने सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्कूली बच्चों के एक समूह के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। साथ ही जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में स्कूल की छात्राओं ने सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर राखी बांधी है।

मिली जानकारी के अनुसार, सावन पूर्णिमा की शुरुआत 30 अगस्त को सुबह 10।59 बजे प्रारंभ होकर फिर अगले दिन 31 अगस्त को सुबह 7।46 बजे तक रहेगी। लेकिन 30 अगस्त को पूरा दिन भद्रा काल होने के कारण रक्षाबंधन त्योहार मनाना शुभ नहीं रहेगा। 30 अगस्त को सुबह 10।19 बजे से चन्द्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इसके सतह ही 30 अगस्त को रात्रि 9 बजकर 1 मिनट तक विष्टि करण रहेगा। ऐसे में आज रात्रि 09:01 बजे से लेकर रात्रि 12 बजे तक बहनों अपने भाई को राखी बांध सकती हैं।

वहीं पंचांग की बात करें तो 31 अगस्त को सुबह 7 बजकर 46 मिनट तक पूर्णिमा रहेगी हालांकि चन्द्रमा इस समय भी कुंभ राशि में रहेगा परंतु विष्टि करण नहीं रहेगा। इसलिए आप चाहें तो 31 अगस्त को सुबह 7 बजकर 46 मिनट से पहले भी अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध सकती हैं। यह राखी बांधने का उत्तम मुहूर्त रहेगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.