आर्थिक परेशानी को दूर करने के लिए अपनाए ये फेंगशुई टिप्स…

0 122

नई दिल्ली: फेंगशुई प्राचीन काल से चली आ रही एक चीनी कला है। जो दिन- प्रतिदिन भारत में लोकप्रिय होती जा रही है। इसकी मदद से आप अपने घर में सुख-समृद्धि और शांति बनाएं रख सकते हैं। हर घर के लिए एक फेंगशुई बगुआ नक्शा होता है जिसकी मदद से उस घर में धन और भाग्योदय करने वाले क्षेत्रों का पता लगाया जा सकता है। आइऐ जानते हैं उन फेंगशुई टिप्स के बारे में जिनकी मदद से आप अपनी सभी आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।

फेंगशुई के अनुसार अगर आप किसी नए घर में शिफ्ट हो रहे हैं और उस घर से आप अपने जीवन की एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं तो घर के अंदर पौधे लगाने से जीवन को एक नई और अच्छी शुरुआत करने में मदद मिलती है।

2. फेंगशुई के अनुसार घर की सज-सज्जा में बैंगनी रंग जोड़ने से उस घर में रहने वाले सदस्यों के जीवन में एक नई- सी ऊर्जा पैदा होती है।

3. फेंगशुई के अनुसार बहता हुआ पानी वित्त को प्रदर्शित करता है। घर के अंदर फव्वारा लगाने से कभी भी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। यदि आपके घर में कहीं भी पानी का रिसाव हो रहा है तो उसे जल्द से जल्द ठीक करा ले।

. घर के प्रवेश द्वार को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। प्रवेश द्वार के जरिए तरह-तरह की ऊर्जाएं घर के अंदर आती है। एनर्जी के फ्लो को संतुलित करने के लिए घर में एक वेलकम मैट रख सकते हैं।

5. फेंगशुई के अनुसार घर में रखा मनी फ्रॉग सुख- समृद्धि को अपनी तरफ आकर्षित करता है। मनी फ्रॉग को भूलकर भी फर्श पर न रखें और इसकी नियमित रूप से सफाई करते रहें। यह घर में वित्तीय प्रवाह को बनाएं रखता है।

6. चीनी संस्कृति के अनुसार संतरा धन और सौभाग्य का प्रतीक है। संतरे से भरा हुआ एक कटोरा घर के अंदर रखें। कटोरे में भरा हुआ संतरा धन और सौभाग्य को बढ़ावा देता है। इससे आप अपने रहने वाली जगह को पॉजिटिव एनर्जी से भर देते हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.