भारत दौरे पर आएंगे नासा प्रमुख बिल नेल्सन, ISRO और NASA के NISAR मिशन पर होगी चर्चा

0 180

वॉशिंगटन: नासा प्रमुख बिल नेल्सन आगामी सोमवार को भारत और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर रवाना होंगे। NASA प्रमुख अपने इस दौरे पर कई महत्वपूर्ण बैठकों में शिरकत करेंगे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बयान में कहा कि नेल्सन दोनों देशों के अंतरिक्ष अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। इसमें इनोवेशन और रिसर्च से संबंधित क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को गहरा किए जाने पर जोर दिया जा सकता है।

नासा प्रमुख नेल्सन की भारत यात्रा राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा शुरू की गई महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी पर अमेरिका-भारत पहल के हिस्से के रूप में प्रतिबद्धता को पूरा करेगी। भारत दौरे पर नेल्सन बेंगलुरु में कई स्थानों का दौरा करेंगे। इसमें NISAR मिशन भी शामिल हैं।

बता दें कि NISAR मिशन नासा और इसरो के बीच पहला उपग्रह मिशन है। जो साल 2024 के लिए प्रस्तावित है। नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के निदेशक लॉरी लेशिन ने हाल ही में समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि दोनों अंतरिक्ष एजेंसियां NISAR पर मिलकर काम कर रहे हैं।

इसके अलावा NASA प्रमुख अपने यूएई दौरे पर संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में भाग लेंगे। यह पहली बार होगा जब नासा का कोई प्रमुख इस तरह के सम्मेलन में शामिल होगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.