अफगानिस्तान में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रही हिंसा, UN के महासचिव ने जताई चिंता

0 128

काबुल: अफगानिस्तान में महिलाओं के खिलाफ लगातार अपराधों में इजाफा देखने को मिल रहा है। महिलाओं पर हिंसा की घटनाओं पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी चिंता जताई है। गुटेरेस ने इसी के साथ महिलाओं के खिलाफ हिंसा को खत्म करने के लिए सभी से एक साथ काम करने की अपील की।

महिलाओं के खिलाफ हिंसा खत्म के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा को मानवाधिकारों का भयानक उल्लंघन और सतत विकास में एक बड़ी बाधा बताया। बता दें कि 25 नवंबर को महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

एक महिला अधिकार कार्यकर्ता तफसीर सियाहपोश ने कहा कि लड़कियों के खिलाफ सबसे बड़ी हिंसा उन्हें स्कूलों और विश्वविद्यालयों में न भेजना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी की जाती है और उनपर दबाव बनाया जाता है।

तफसीर ने आगे कहा कि मैं उस दिन का इंतजार कर रही हूं, जब कोई सरकार इन महिलाओं की देखभाल करेगी। इसके अलावा, कुछ अफगान महिलाओं ने कहा कि तालिबान द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों ने देश में महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों को बढ़ा दिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.