IPL इतिहास में दूसरी बार पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही 5 बार की चैम्पियन MI

0 63

नई दिल्ली : हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मिली एक और शर्मनाक हार के साथ आईपीएल 2024 (IPL 2024) में अपने अभियान का अंत किया। इस हार के साथ एमआई का पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान कन्फर्म हो गया है। टीम ने इस सीजन खेले 14 में से 10 मैच गंवाए हैं और 4 में उन्हें जीत मिली। एमआई के 8 अंक हैं और टीम आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें पायदान पर रही। आईपीएल के इतिहास में यह दूसरी बार है जब 5 बार की चैंपियन (5 time champion) मुंबई इंडियंस ने किसी सीजन का अंत पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर रहकर किया हो। इससे पहले 2022 में उनके साथ ऐसा हुआ था।

मुंबई इंडियंस ने इसी के साथ सबसे ज्यादा बार पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर रहने के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बारबरी कर ली है। दोनों के नाम 2-2 बार यह शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। मगर क्या आप जानते हैं.

आईपीएल का यह 17वां सीजन जारी है, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2-2 बार पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर रहकर सीजन का अंत कर चुकी है। एमआई ने ऐसा 2022 और 2024 में किया, वहीं आरसीबी के साथ यह घटना 2017 और 2019 में घटी थी।

वहीं इस शर्मनाक रिकॉर्ड की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पंजाब किंग्स की टीम है जो तीन बार आईपीएल पॉइंट्स टेबल के आखिरी पायदान पर रहकर सीजन का अंत कर चुकी है। पंजाब के साथ ऐसा 2010, 2015 और 2016 में हुआ था। आईपीएल 2024 में टीम 9वें पायदान पर है।

वहीं इस सूची के टॉप पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है, जिन्होंने यह कारनामा एक-दो बार नहीं बल्कि पूरे 4 बार किया है। जी हां, दिल्ली 2011, 2013, 2014 और 2018 में पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.