NDA लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहाः PM मोदी

0 54

नई दिल्ली: चुनाव परिणामों के बीच आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय में समर्थकों के बीच पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने संबोधन की शुरुआत ‘भारत माता की जय’ और ‘जय जगन्नाथ’ से की। पीएम ने कहा- आज बड़ा मंगल है। इस पावन दिन NDA लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहा है। पीएम ने कहा, हम जनता जनार्दन के बहुत आभारी हैं, पीएम मोदी बोले- जनता ने देशवासियों का विश्वास जताया है।

ये विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है। ये विकसित भारत के प्रण की जीत है। ये सबका साथ, सबका विकास मंत्र की जीत है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव इतनी कुशलता के साथ संपन्न कराया है। करीब 100 करोड़ मतदाता, 11 लाख पोलिंग स्टेशन, 1.5 करोड़ मतदान कर्मी, 55 लाख वोटिंग मशीनों के साथ काम किया।

भारत की चुनाव प्रक्रिया, चुनाव के पूरे सिस्टम पर हर भारतीय को गर्व है। मैं इन्फ्लुएंसर्स को कहूंगा, ओपनियन मेकर्स को कहूंगा कि भारतीय लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया की ताकत हैं। ये अपने आप में बहुत बड़ा गौरव का विषय है। इस चुनाव के, इस जनादेश के कई पहलू हैं। पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार वापस आई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.