अर्थराइज तस्वीर खींचने वाले अपोलो-8 के अंतरिक्ष यात्री रहे विलियम एंडर्स की विमान दुर्घटना में मौत

0 70

सिएटल: सेवानिवृत्त मेजर जनरल और अपोलो 8 के अंतरिक्ष यात्री रहे विलियम एंडर्स की शुक्रवार को एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई। वह 90 साल के थे। एंडर्स विमान को अकेले उड़ा रहे थे और विमान वाशिंगटन के सैन जुआन द्वीप के पास पानी में गिर गया। उनके बेटे ग्रेग एंडर्स ने उनके निधन की पुष्टि की।

सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो

सोशल मीडिया पर भी विमान दुर्घटना की वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। वहीं विलियम एंडर्स के बेटे और वायुसेना में लेफ्टिनेंट कर्नल रहे ग्रेग एंडर्स ने कहा, परिवार बहुत दुखी है। वह कुशल विमान चालक थे और हमें उनकी बहुत याद आएगी।

क्या है अर्थराइज तस्वीर

विलियम एंडर्स ने 1968 में प्रतिष्ठित अर्थराइज तस्वीर खींची थी। अर्थराइज पृथ्वी और चंद्रमा की सतह के एक हिस्से की तस्वीर है जो एंडर्स ने चंद्र की कक्षा से ली थी। विलियम एंडर्स ने कहा था कि यह फोटो यानी अर्थराइज अंतरिक्ष कार्यक्रम में उनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान है।

विलियम एंडर्स की अर्थराइज तस्वीर

पृथ्वी की पहली रंगीन तस्वीर

एंडर्स द्वारा अंतरिक्ष से ली गई पृथ्वी की पहली रंगीन तस्वीर आधुनिक इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण तस्वीरों में से एक है, क्योंकि इसने इस गृह यानी पृथ्वी के प्रति मनुष्य के नजरिए को बदल दिया।

यूजर ने शेयर की तस्वीर

एक सोशल मीडिया यूजर ने विलियम एंडर्स द्वारा खींची गई अर्थराइज की तस्वीर और प्लेन क्रैश की वीडियों को साझा करते हुए लिखा, 90 वर्षीय विलियम एंडर्स जो नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री और अमेरिकी वायुसेना के मेजर जनरल थे। उनकी आज उस समय मौत हो गई, जब उनका बीचक्राफ्ट टी-34 मेंटर प्रोपेलर-ड्राइवर ट्रेनर विमान वाशिंगटन राज्य के ओरकास द्वीप स्थित उनके घर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एंडर्स दिसंबर 1968 में चंद्रमा मिशन के दौरान अपोलो 8 क्रू के सदस्य थे, और उन्हें चंद्रमा की सतह से पृथ्वी की तस्वीर के लिए जाना जाता था जिसे अर्थराइज़ कहा जाता था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.