कई दिग्‍गजों ने प्यारेलाल शर्मा को घर जाकर दिया पद्म भूषण

0 75

मुंबई : दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर प्यारेलाल शर्मा को उनके घर जाकर पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। चीफ सेक्रेटरी नितिन करीर एडिशनल चीफ सेक्रेटरी मनीषा म्हाहिस्कर और मुंबई उपनगरीय इलाके के कलेक्टर राजेंद्र क्षीरसागर ने प्यारेलाल शर्मा के बांद्रा स्थित घर पर जाकर उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की जोड़ी में से प्यारेलाल मई महीने में राजधानी दिल्ली में आयोजित सेरिमनी का हिस्सा नहीं बन सके थे। लक्ष्मीकांत शांताराम कुदलकर और प्यारेलाल रामप्रसाद शर्मा की जोड़ी ने बॉलीवुड को अलग ही पायदान पर पहुंचा दिया था।

प्यारेलाल शर्मा का जन्म 3 सितंबर 1940 को ट्रंपेट प्लेयर पंडित रामप्रसाद शर्मा के घर हुआ था। प्यारेलाल ने घर में ही संगीत की बारीकियां सीखीं और 8 साल की उम्र में वायलियन बजाना शुरू कर दिया। वो रोजाना 8-12 घंटे तक इसका अभ्यास किया करते और जब तक उनकी उम्र 12 साल हुई, तब तक उनके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई। पैसे कमाने के लिए प्यारेलाल शर्मा रंजीत स्टूडियो में वायलियन बजाया करते थे। वक्त के साथ वो अन्य म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट बजाना सीख गए और संगीत के महारथी हो गए। उन्होंने इंडियन और वेस्टर्न म्यूजिक पर अच्छी पकड़ बना ली।

उन्होंने पश्चिमी देशों में जाकर कोई बैंड जॉइन करने का सोचा था लेकिन लक्ष्मीकांत ने उन्हें रोका और फिर शुरू हुई वो जोड़ी जिसने बॉलीवुड को ढेरों सुपरहिट फिल्में और गाने दिए। दीवाना मस्ताना, आशिक आवारा, खुदा गवाह, सौदागर, राम लखन, तेजाब, मिस्टर इंडिया, अमर अकबर एंथनी और कर्ज जैसी फिल्मों में उनके गाने सुपरहिट रहे थे और इन फिल्मों के गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में जगह बनाए हुए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.