मुंबई में मूसलाधार बारिश, अंधेरी सबवे बंद, लोकल ट्रेन सेवा लड़खड़ाई, येलो अलर्ट जारी

0 40

Mumbai Rains Updates: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले कई दिनों से मूसलाधार बारिश जारी है। इस बीच आज (25 जुलाई 2204) झमाझम बारिश हो रही है। मुंबई के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। भारी बारिश की वजह से अंधेरी सबवे को बंद कर दिया है। लोकल ट्रेन की रफ्तार लड़खड़ा गई है

मुंबई में भारी बारिश की वजह से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़कों पर पानी भरा हुआ है। ट्रेन देरी से चल रही हैं। कहीं कोई इमारत गिर रही है तो कहीं कोई गड्ढे में गिर रहा है। मौसम विभाग (India Meteorological Department -IMD) ने आज (25 जुलाई 2024) मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मुंबई में पिछले कई दिनों से मूसलाधार बारिश जारी है। रात भर बारिश हुई। भारी बारिश की वजह से वाहनों की आवाजाही के लिए अधेरी सबवे को बंद कर दिया गया है। IMD ने आज यानी 25 जुलाई को कोंकण, मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

वहीं क्षेत्रीय मौसम विभाग (Regional Meteorological Centre – RMC) ने ठाणे, पालघर, पुणे, कोल्हापुर, सतारा, रायगढ़, रत्नागिरी में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि कोंकण के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र के जिलों में घाटी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

RMC ने आगे कहा कि महाराष्ट्र के विदर्भ के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें, तेज़ हवाएँ और भारी बारिश हो सकती है। इधर बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने कहा कि मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली झीलों में से एक तानसा झील ओवरफ्लो होने लगी। तानसा बांध के तीन गेट खोल दिए गए हैं। जिससे 3,315 क्यूसेक की दर से पानी छोड़ा जा रहा है। तानसा झील की पूरी भंडारण क्षमता 14,508 करोड़ लीटर है। वहीं BMC मुंबई के अलग-अलग इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है। इस बीच भारी बारिश हो सकती है। इस बीच मुंबई से सटे पालघर जिले में सभी स्कूलों को प्रशासन ने आज बंद करने का फैसला किया है।

भारी बारिश की वजह से कई ट्रेनों के समय में बदलाव कर दिया गया है। ट्रेन नंबर 22119 तेजस एक्सप्रेस के समय में बदलाव कर दिया गया है। पहले इसे शाम को 5.50 बजे निकलना था, अब यह ट्रेन शाम को 7.30 बजे रवाना होगी। मुंबई, नवी मुंबई के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। वेस्टर्न एक्सप्रेसवे में पानी भर गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.