सिंह राशि में गोचर करेंगे शुक्र, बन रहा है लक्ष्मी नारायण योग, इन राशियों को होगा लाभ

0 53

नई दिल्ली: जुलाई के आखिरी दिन धन के कारक शुक्र राशि परिवर्तन करने वाले हैं। 31 जुलाई को शुक्र सिंह राशि में गोचर करेंगे। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। शुक्र के सिंह राशि में गोचर करने से लक्ष्मी नारायण योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। इसके साथ ही इस दिन कामिका एकादशी भी है। एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित माना गया है।

सिंह राशि में लक्ष्मी नारायण योग

सिंह राशि में ग्रहों के राजकुमार बुध पहले से ही विराजमान हैं। सिंह राशि में ही शुक्र गोचर करेंगे। शुक्र व बुध के एक ही राशि में होने से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस योग के प्रभाव से व्यक्ति धन-दौलत व शोहरत की प्राप्ति होती है।

लक्ष्मी नारायण योग से इन राशि के जातकों को होगा लाभ—

मेष
मेष राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। आपका बैंक-बैलेंस बढ़ेगा और आप धन संचय करने में सफल रहेंगे। नौकरी में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यापारियों को इस अवधि में मुनाफा होगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क

लक्ष्मी नारायण योग कर्क राशि वालों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा। इस अवधि में आप कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। आपको लक्ष्यों को पूरा करेंगे। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी, संतान व व्यापार सबकुछ बेहतर दिख रहा है।

सिंह

सिंह राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग बहुत शुभ रहेगा। सिंह राशि में ही इस योग का निर्माण हो रहा है। शुक्र गोचर के प्रभाव से आपको कार्यक्षत्र में तरक्की मिलने की प्रबल संभावना है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। भाग्यवश कुछ कार्यों में सफलता हासिल करेंगे।
तुला

तुला राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग अत्यंत शुभ माना जा रहा है। इस अवधि में आपको नौकरी संबंधित अच्छे प्रस्तावों की प्राप्ति होगी। करियर में आप नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। शुक्र गोचर की अवधि में आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

धनु

धनु राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग अत्यंत लाभकारी रहेगा। यह योग आपको नौकरी में सकारात्मक बदलाव दिला सकता है, जिसका अर्थ है आपको नई नौकरी मिल सकती है। निवेश के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। कार्यों में सफलता हासिल करेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.