MP: कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक को एक करोड़ देगी सरकार

0 53

भाेपाल : भारतीय पुरुष हॉकी टीम से पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है। इससे पहले भारतीय टीम ने टोक्यो 2020 में 41 साल का सूखा समाप्त कर भी कांस्य पदक जीता था। हॉकी के ओलंपिक इतिहास में लगातार दूसरी बार भारत के ब्रॉन्ज मेडल जीतकर परचम लहराया है। इस टीम में मध्यप्रदेश के हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद भी शामिल हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विवेक सागर से की वीडियो कॉल पर बात कर जीत की बधाई दी। साथ ही उन्हें एक करोड़ रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।

ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी और हमारे मध्यप्रदेश के गौरव श्री विवेक सागर प्रसाद को वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से विवेक को एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। जिस लगन और परिश्रम से टीम ने देश को गौरवान्वित किया है, वह प्रशंसनीय है।

भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। टीम की इस जीत पर देश गदगद है। इसी के साथ खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश होने लगी है। ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी ने भारतीय हॉकी टीम की जीत पर खिलाड़ियों के साथ सहयोगी स्टाफ को को पुरस्कार राशि का एलान किया है।

उन्होंने भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी और कहा कि भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को हराकर पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है, इस उपलब्धि को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। मैं सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं। मैं प्रत्येक खिलाड़ी को पुरस्कार राशि के रूप में 15 लाख रुपये, सहयोगी स्टाफ को दस लाख रुपये और ओडिशा निवासी अमित रोहिदास को चार करोड़ रुपये देने की घोषणा करता हूं।

पूर्व सीएम नवीन पटनायक हॉकी टीम से बातचीत की
बीजेडी अध्यक्ष और ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने भारतीय हॉकी टीम से बातचीत की और उन्हें पेरिस ओलंपिक 2024 में सैपिन टीम पर जीत के लिए बधाई दी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.