गणेश उत्सव की धूम के बीच गृह मंत्री शाह ने किए लालबागचा राजा के दर्शन, रिकॉर्ड 66,000 से अधिक मूर्तियों का विसर्जन

0 30

मुंबई: मुंबई में गणेश उत्सव की मची धुम के दूसरे दिन विभिन्न जलाशयों में 66,000 से अधिक मूर्तियों का विसर्जन किया गया। वहीं इससे पहले महाराष्ट्र में नवंबर में संभावित विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीते सोमवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार से मुंबई हवाई अड्डे पर संक्षिप्त बैठक की और कई गणेश पंडाल में दर्शन किए।

गृह मंत्री शाह ने मुंबई में प्रसिद्ध लालबागचा राजा गणेश पंडाल पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। मुंबई के लालबाग इलाके में सबसे प्रसिद्ध गणेश पंडाल में भगवान गणेश के दर्शन के दौरान शाह के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े भी थे। अमित शाह बाद में बांद्रा वेस्ट गणेश पंडाल भी गए, जो भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार से संबद्ध है। इससे पहले सुबह, शाह यहां मुख्यमंत्री शिंदे और फडणवीस के आधिकारिक आवास पर गए और उनके घरों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं के दर्शन किए।

जानकारी दें कि गणेश उत्सव बीते शनिवार को आरंभ हुआ जिसमें बड़ी संख्या में शहर में लोगों और ‘सार्वजनिक मंडलों’ (जन समूहों) ने घरों तथा सामुदायिक पंडालों में भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित कीं। मूर्तियों का विसर्जन डेढ़ दिन बाद रविवार दोपहर से शुरू किया गया। नवी मुंबई में 10 दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 4,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के अधिकारियों ने बताया कि रविवार तड़के तीन बजे तक समुद्र, अन्य जलाशयों और कृत्रिम तालाबों में 66,339 मूओं का विसर्जन किया गया। बीएमसी ने कहा, ‘‘विसर्जन के दौरान कहीं से भी कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आयी है।”

BMC ने बताया कि बीते रविवार को घरों में स्थापित 65,894 मूर्तियों, सार्वजनिक रूप से स्थापित 420 मूर्तियों और 25 ‘हरतालिका’ मूर्तियों का विसर्जन किया गया। प्राकृतिक जलाशयों में प्रदूषण से बचने के लिए बनाए गए कृत्रिम तालाबों में करीब 30 हजार मूर्तियों का विसर्जन किया गया। दस दिवसीय गणपति उत्सव के दौरान श्रद्धालु डेढ़ दिन, पांच दिन, सात दिन और आखिरी दिन (अनंत चतुर्दशी) पर गणपति को विदाई देते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.