अटल सेतु से समुद्र में छलांग लगा शख्स ने दे दी जान, बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड

0 36

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में ट्रांस-हार्बर अटल सेतु से कूदकर आत्महत्या करने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच 35 वर्षीय एक बैंक कर्मी ने ट्रांस-हार्बर अटल सेतु से कूदकर कथित तौर पर सुसाइड कर लिया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पुणे निवासी एलेक्स रेगी के रूप में हुई है। वह एक राष्ट्रीयकृत बैंक में काम करते थे। उसने बताया कि रेगी ने सोमवार को पुल पर अपनी कार रोकी और समुद्र में छलांग लगा दी।

घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई रिकॉर्ड
न्हावा-शेवा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बाद में रेगी का शव बरामद किया गया। अधिकारी ने बताया कि रेगी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह काम के दबाव में थे, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

पुलिसकर्मियों ने बचाई थी महिला की जान
जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में एक महिला को वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अटल सेतु से अरब सागर में गिरने वाली थी। हालांकि एक टैक्सी चालक और चार यातायात पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी ने 56 वर्षीय महिला की जान बचा ली।

इससे पहले भी लोगों ने अटल सेतु से लगाई है छलांग
उल्लेखनीय है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एक युवक और एक महिला ने अटल सेतु से कुदकर अपनी जान दे दी है। एक व्यक्ति ने बीते 24 जुलाई को कर्ज से परेशान होकर अपनी जान दे दी थी। वह खुद गाड़ी चलाकर अटल सेतु आया था और बीच में गाड़ी खड़ी कर समुद्र में छलांग लगाई थी। जिसके बाद से इस पुल पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। इससे पहले भी 43 वर्षीय एक महिला ने इसी पुल से छलांग लगा दी। पुलिस ने बताया थी कि पेशे से डॉक्टर किंजल कांतिलाल शाह अवसादग्रस्त थीं और उनका इलाज चल रहा था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.