फ्लैट की 15वीं मंजिल से गिरा युवक:सिर में सरिए घुसने से मौत, रेलिंग लगाते वक्त फिसला पैर, नहीं थी सुरक्षा बेल्ट

0 79

लुधियाना| लुधियाना के मुल्लापुर-फिरोजपुर रोड पर अंबेरा कंपनी द्वारा बनाए जा रहे फ्लैट्स की 15वीं मंजिल से एक युवक गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक यहां रेलिंग लगा रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया। जिससे वह नीचे गिर गया। उसके सिर और शरीर में सरिए घुस गए। लोगों ने कटर मशीन की मदद से शरीर से सरिए को काट कर बाहर निकाला।

मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय सुहैब के रूप में हुई। मृतक मूल रूप से दरबार खुर्द कैराना, शामली उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। यहां वह कंपनी के फ्लैट्स में ही अन्य मजदूरों के साथ रहता था। मजदूरों ने बताया कि सुहैब बिना सुरक्षा बेल्ट लगाए काम कर रहा था।

मजदूरों ने किया हंगामा युवक की मौत के बाद फ्लैट्स में काम कर रहे मजदूरों ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि युवक के परिवार को मुआवजा दिया जाए। पुलिस के आने के बाद मजदूरों ने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी भी की। मुल्लापुर दाखा के DSP अमनदीप सिंह के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।

वहीं पुलिस ने मृतक सुहैब के परिजनों को घटना के बारे सूचित किया। देर रात शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुधार की मॉर्च्युरी में रखवाया।

मजदूर उमेश यादव ने बताया कि फ्लैट्स में करीब 600 लोग काम करते हैं। किसी भी मजदूर को कंपनी किसी तरह की सेफ्टी किट वगैरह नहीं दे रही। मजदूर जान खतरे में डाल कर काम कर रहे हैं। हादसे के समय सुहैब ने कोई सेफ्टी बेल्ट नहीं लगाई थी।

वहीं फ्लैट्स के नीचे किसी तरह का कोई सुरक्षा जाल आदि भी नहीं लगाया गया है। थाना मुल्लापुर-दाखा की पुलिस मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। कंपनी अधिकारियों ने अभी इस मामले में चुप्पी साधी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.