बिहार कांग्रेस में नई नियुक्तियों के बाद राहुल गांधी आज पहुंच रहे बिहार, बीते 4 महीने में तीसरा दौरा
पटना : बिहार में अगले 6-7 महीनों के अंदर विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी साल की शुरुआत से ही चुनावी कमर कस ली है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पहले से ही एक्टिव मोड में आ गए हैं। बता दें, नेता पतिपक्ष राहुल गांधी पिछले चार महीने में तीसरी बार बिहार आज 7 अप्रैल को बिहार पहुंच रहे हैं।कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यानी 7 अप्रैल को बेगूसराय में चल रही कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में शामिल होने वाले हैं। बता दें, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बेगूसराय के बाद पटना पहुंचेंगे। पटना पहुंचकर संविधान सुरक्षा सम्मेलन में हिस्ला लेंगे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत करेंगे।
अब तक की आई जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी बेगूसराय में वह सुभाष चौक पर कन्हैया कुमार की पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा में शामिल होकर तीन किलोमीटर तक कन्हैया कुमार के साथ चलेंगे। राहुल गांधी इस दौरान आम जनता से भी बात करेंगे और उनकी समस्याएं जानेंगे। तीन किलोंमिटर की पदयात्रा पूरा करने के बाद राहुल गांधी बेगूसराय से पटना के लिए रवाना हो जाएंगे जहां उन्हें श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शिरकत करनी है।
सदाकत आश्रम जाएंगे राहुल गांधी
कांग्रस नेता राहुल गांधी श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल पहुंचने के बाद बिहार कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम पहुंचेंगे। राहुल गांधी वहां, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के साथ एक औपचारिक बैठक करने वाले हैं। ऐसी संभावनाएं लगाई जा रही है कि इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ रणनीति बनाई जा सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि बिहार कांग्रेस में नई नियुक्तियों के बाद राहुल गांधी का ये पहला बिहार दौरा हो रहा है। बिहार कांग्रेस की नई टीम के साथ राहुल गांधी की ये पहली बैठक होने वाली है।
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि राहुल गांधी का पिछले चार महीनों में ये तीसरा बिहार दौरा है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बीते 18 जनवरी को पटना आए थे और संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल हुए थे। फरवरी महीने की शुरुआत में भी राहुल गांधी पटना पहुंचे थे।