कल से शुरू अमरनाथ यात्रा, आज LG मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रियों का पहला जत्था किया रवाना

0 85

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के पवित्र अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2023) के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था आज भारी सुरक्षा के बीच पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ है। आज उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू बेस कैंप यात्री निवास से पहले जत्थे को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इसके साथ ही कुछ देर पहले अमरनाथ यात्रा तीर्थयात्रियों का पहला जत्था यात्री निवास से पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हो चूका है।

आज इस कहस मौके के दौरान जम्मू बेस कैंप में पूरा माहौल भोले के रंग में रंग पाया गया। आज भक्तों ने ‘बम-बम भोले’ और भोले के जयकारे लगाकर यात्रा की शुरुआत की। जानकारी दें कि इस बार यह यात्रा 62 दिन चलेगी। सावन के दो महीने के चलते इस बार यह यात्रा सबसे लंबी होगी।आज पहले दिन कुल 2189 श्रद्धालुओं को बालटाल रूट के लिए टोकन जारी किया गया। पंचायत भवन रजिस्ट्रेशन सेंटर पर 135 श्रद्धालुओं का बालटाल रूट के लिए तत्काल रजिस्ट्रेशन भी मिला।

शानदार इंतजाम

वहीं श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर यह है कि अब रास्ते में यानी बालटाल में ही 350 से 550 रुपए में एक महीने की वैलिडिटी के साथ सिम खरीदी जा सकती है। यह हाथोहाथ चालू भी हो जाती है। वहीं लंगर के आसपास ही गर्म कपड़े और ट्रैकिंग के सामान के साथ रेनकोट, छाता सब उपलब्ध है। यहां रास्तों पर रुकने के लिए टेंट भी 500 रुपए रोज में आसानी से मिल सकेगा।

वहीं श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल द्वारा दो अस्पतालों का भी उद्घाटन किया गया है। 100 बिस्तरों वाले ये दो अस्पताल बालटाल और चंदनवारी में ही स्थापित किए गए हैं। जानकारी दें कि अमरनाथ यात्रा आगामी 1 जुलाई से शुरू होगी और 30 अगस्त को रक्षा बंधन पर समाप्त होगी। वहीं आज इस यात्का का पहला जत्था रवाना हुआ है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.