दिल्ली में केजरीवाल पर अमित शाह का ताबड़तोड़ हमला, कहा-AAP ने दिल्ली को कूड़ेदान बना दिया

0 38

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना का मुद्दा खूब उछाला रहा है। भाजपा-कांग्रेस एक साथ प्रदूषण को लेकर आप और केजरीवाल को घेर रही हैं। वहीं गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी को प्रदूषित होने दिया और दिल्ली के लोगों को इसका पानी पीने के लिए मजबूर किया।

रोहिणी विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने आरोप लगाया कि लोग पूछ रहे हैं कि लंदन की टेम्स नदी की तरह यमुना को साफ करने के उनके वादे को पूरा करने का क्या हुआ, जबकि केजरीवाल हरियाणा की भाजपा सरकार पर नदी में जहर मिलाने का झूठा आरोप लगाकर ‘‘बहाना” बना रहे हैं।

उन्होंने हरियाणा सरकार के खिलाफ केजरीवाल के आरोप को “ओछी राजनीति” करार दिया और आरोप लगाया कि आप सरकार भ्रष्टाचार के कारण अपने 10 साल के शासन के दौरान यमुना की सफाई के केजरीवाल के वादे को पूरा नहीं कर सकी। शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केजरीवाल कहते हैं कि भाजपा के लोगों ने दिल्ली के लोगों को परेशान करने के लिए यमुना में जहर मिला दिया है। मैं केजरीवाल से कहने आया हूं कि उन्हें चुनाव जीतने के लिए झूठ बोलना बंद कर देना चाहिए।

शाह ने कहा कि केजरीवाल चुनाव में अपनी (पार्टी की) हार को भांपकर ऐसी ओछी राजनीति कर रहे हैं। वे बहाने बनाते रहते हैं। गृहमंत्री ने कहा कि अगर आप कुछ नहीं कर सकते तो दिल्ली को हमारे लिए छोड़ दीजिए। हम दिखाएंगे कि दिल्ली को कैसे बेहतर तरीके से चलाया जा सकता है। इस दौरान गृहमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी का मतलब है ‘‘झूठ और धोखा” आप की सरकार अपने किसी भी वादे को पूरा करने में सफल नहीं हुई है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शाह ने कहा कि केजरीवाल ने 10 साल के शासन के दौरान पूरी दिल्ली को एक तरह से कूड़ादान” बना दिया।

शाह ने दिल्ली में आप के 10 साल के शासन के दौरान कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया और आरोप लगाया कि केजरीवाल के नेतृत्व में उनके कार्यकाल के दौरान करोड़ों रुपये के घोटाले हुए। दिल्ली आबकारी नीति मामले में केजरीवाल और अन्य की गिरफ्तारी का स्पष्ट संदर्भ देते हुए कहा कि आप नेताओं को घोटालों में शामिल होने के कारण जेल में डाल गया। उन्होंने कहा, ‘‘आप भ्रष्टाचार की बात करते हैं। आपने शराब घोटाला, जल बोर्ड घोटाला, राशन वितरण घोटाला, डीटीसी बस घोटाला, कक्षा निर्माण घोटाला, पैनिक बटन (बस) घोटाला किया और अपने लिए 52 करोड़ रुपये का ‘शीश महल’ बनवाया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.

18:49