अफ्रीकी देश नाइजर में तख्तापलट का दावा, सेना ने राष्ट्रपति बजौम को किया गिरफ्तार, देश के सभी बॉर्डर सील

0 207

नई दिल्ली : पश्चिमी अफ्रीका के देश नाइजर में तख्तापलट हो गया है। देर रात सेना ने दावा किया कि उन्होंने राष्ट्रपति मोहम्मद बज़ौम का तख्तापलट कर दिया है। सैनिकों ने तख्तापलट की घोषणा बकायदा राष्ट्रीय टेलीविजन पर की है। नाइजर सैनिकों की घोषणा के कुछ घंटों बाद राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगे कुलीन गार्ड ने बजौम को उनके आधिकारिक आवास से हिरासत में ले लिया।

राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रसारित एक बयान में कर्नल-मेजर अमादौ अब्द्रमाने ने कहा कि रक्षा और सुरक्षा बलों ने उस शासन को खत्म करने का फैसला किया है, जिससे आप परिचित हैं. ये सुरक्षा में हो रही लगातार गिरावट, खराब सामाजिक और आर्थिक प्रबंधन का परिणाम है। नाइजर में तख्तापलट के बाद देश की सभी सीमाएं सील कर दी गई है।

सेना ने देशव्यापी कर्फ्यू घोषित कर दिया है। टीवी पर सैनिकों ने जब देश के नाम संबोधन पढ़ा तो कर्नल-मेजर अब्द्रमाने के साथ नौ अन्य अधिकारी साथ में मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति का विरोध करने वाले गार्ड राजधानी नियामी में राष्ट्रपति महल के अंदर उन्हें पकड़ना चाहते थे। बुधवार की सुबह राष्ट्रपति महल और उसके बगल के मंत्रालयों को सेना की गाड़ियों ने अवरुद्ध कर दिया। कर्मचारी भी अपने दफ्तरों तक नहीं पहुंच पाए।

इस मामले में अमेरिका की ओर से भी बयान सामने आया है। अमेरिका ने तुरंत बज़ौम की रिहाई का आह्वान किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने न्यूजीलैंड में संवाददाताओं से कहा कि मैंने आज सुबह राष्ट्रपति बज़ौम से बात की और स्पष्ट किया कि अमेरिका नाइजर के लोकतांत्रिक रूप से चुने गए राष्ट्रपति के रूप में उनका दृढ़ता से समर्थन करता है। हम उनकी तत्काल रिहाई की मांग करते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.