बीजेपी में शामिल होकर आदिवासी के अस्तित्व को बचाएंगे : चंपई सोरेन

0 40

नई दिल्ली। बीजेपी में शामिल होने पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, “हम बहुत सोच समझकर उस पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं और वहां से हम आदिवासी के अस्तित्व को बचाएंगे। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। वह 30 अगस्त को झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झटका देकर उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन को भाजपा के साथ जोड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड प्रदेश के चुनाव सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने उनके भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। हिमंत बिस्वा सरमा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,चंपई सोरेन और अपनी मुलाकात की तस्वीर को शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर बताया, ” झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के प्रतिष्ठित आदिवासी नेता चंपई सोरेन जी ने थोड़ी देर पहले माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की। वह 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल होंगे।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.