अमेठी में गरजे सीएम योगी! कहा- उनका धन्यवाद जिन्होंने राम के विरोध के कारण सपा से विद्रोह किया

0 37

अमेठी में सपा और कांग्रेस के लोग नौजवानों के हाथ में तमंचा पकड़ाते थे, हमने टैबलेट दिया है। विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है। यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के मुबारकपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। योगी ने कहा अमेठी में मेडिकल कॉलेज नहीं बन पाया था। आज आपकी सरकार मेडिकल कॉलेज का, जिला मुख्यालय, पुलिस लाइन, जिला कोर्ट का निर्माण कर रही है।

पेशेवर गुंडों और अपराधियों का इलाज भी यही सरकार कर रही है। यहां के लोग दो जून भूखे रह सकते हैं लेकिन राम को नहीं भूल सकते। यहां से राम का परिवार का रिश्ता है। आप जिनको पहले चुनते थे वे राम को नकारते थे। उनके खिलाफ टिप्पणी करते थे। हमारे ही वोट से चुनकर आतंकवाद को बढ़ावा देते थे, रामलला पर हमले करने के लिए प्रेरित करते थे। आज एक्सप्रेस वे,हाईवे, रेलवे, मेट्रो, आईआईटी, आईआईएम मोदी बनवा रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि एके 203 दुनिया की सबसे अच्छी रायफल भारत बना रहा, वह अमेठी में बन रही है। देश के जवानों के हाथों में जब एके 203 होती है तो पाकिस्तान थर्रा जाता है। सपा और कांग्रेस के लोग कहते हैं उनके पास एटम बम है। एटम बम हमारे पास भी है और फ्रिज में रखने के लिए नहीं है। कांग्रेस सरकार में गरीब भूख से मरता था। मोदी सरकार में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है।

जो राम भक्तों पर गोली चलवाते थे, आतंकवादियों को समर्थन देते थे। आज वही राम विरोधी लोग मोदी का विरोध कर रहे हैं। विपक्ष के लोग कहते हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम है, अरे अगर उसके पास एटम बम है तो हमारे पास भी तो एटम बम है। यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद संसदीय क्षेत्र के दरियाबाद विधानसभा में जेठौती कुर्मियान में जनसभा में कही।

मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह के समर्थन में आए थे। उन्होंने कहा कि आपके वोट से सतीश शर्मा और लल्लू सिंह के विजयी होने से प्रदेश में योगी तथा केंद्र में मोदी की सरकार बनी। इसके बाद अयोध्या में 500 वर्षों का इतिहास बदलकर राम मंदिर का निर्माण हुआ जिसकी आज देश से विदेश तक चर्चा हो रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.