छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम आज; मतगणना जारी

0 120

नई दिल्ली: देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर पांच सितंबर को हुए उपचुनाव का परिणाम आज घोषित किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, बंगाल, त्रिपुरा और झारखंड की सीट शामिल है। लोकसभा चुनाव से पहले उपचुनाव को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है।

– घोसी में पहले चक्र की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 3203 वोट मिले हैं, जबकि सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह चौहान को 3381 मत मिले हैं। सुधाकर सिंह 178 वोट से आगे चल रहे हैं।

– उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस उम्मीदवार बसंत कुमार 750 वोटों से आगे हैं। उनका सामना भाजपा की पार्वती दास से है।

– झारखंड के गिरिडीह जिले की डुमरी सीट पर मतगणना साढ़े आठ बजे से शुरू हुई। यहां पांच सितंबर को वोट डाले गए थे। यहां से झामुमो उम्मीदवार बेबी रानी और आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी चुनावी मैदान में हैं।

– झारखंड की डुमरी सीट पर प्रदेश सरकार में मंत्री बेबी देवी और भाजपा-आजसू गठबंधन की यशोदा देवी के बीच मुकाबला है। मतगमा 14 टेबल पर 25 राउंड में की जाएगी। दोनों में से किसी भी जीत मिलती है तो विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या बढ़कर 12 हो जाएगी।

– त्रिपुरा के सिपाहीजला में धनपुर और बॉक्सनगर में उपचुनावों की मतगणना को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दोनों विधानसभा सीटों पर पांच सितंबर को वोट डाले गए थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.