आज दोनों सदनों में पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण, 2.30 बजे होगी आर्थिक सलाहकार की प्रेस कांफ्रेंस

0 25

नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद के दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। इसके बाद निर्मला सीतारमण कल 23 जुलाई दिन मंगलवार को 2024-25 का आम बजट पेश करने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी के अनुसार लोकसभा में प्रश्नकाल के तुरंत बाद करीब 12:30 बजे और राज्यसभा में दोपहर बाद 2 बजे वित्त मंत्री के द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा।

जानकारी में बताया जा रहा है कि दोपहर 2 बजे के बाद आर्थिक सर्वेक्षण को औपचारिक तौर पर सार्वजनिक किया जाएगा और इसके बाद ढाई बजे मुख्य आर्थिक सलाहकार प्रेस कांफ्रेंस करके आर्थिक सर्वेक्षण की विस्तार से जानकारी देंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को लगातार सातवीं बार आम बजट पेश करके एक नया इतिहास रचने वाली हैं। वह लगातार 6 बजट पेश करने के मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर देश की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी। मोरारजी देसाई ने 1959 से 1964 तक वित्त मंत्री रहने के दौरान लगातार छह बजट पेश किया था। जिसमें 5 पूर्ण और 1 अंतरिम बजट शामिल था।

आपको बता दें कि मानसून सत्र आज 22 जुलाई दिन सोमवार से शुरू होने जा रहा है। यह 12 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान लोकसभा की 19 बैठकें होनी है। इस सत्र में सरकार की ओर से 6 विधायक पेश किए जाने की उम्मीद है। इसमें 90 साल पुराने विमानन अधिनियम को भी बदलने वाला विधायक आ सकता है। इस सत्र में जम्मू-कश्मीर के बजट को भी संसद की मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.