कर्मचारियों-पेंशनरों को जल्द सौगात! DA में 4% वृद्धि संभव, एरियर-भत्तों का भी लाभ, सैलरी में आएगा उछाल

0 110

नईदिल्ली: 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी है। गणेश चतुर्थी के बाद केन्द्र की मोदी सरकार कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ा तोहफा दे सकती है। खबर है कि सितंबर अंत तक महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 4 फीसदी की वृद्धि का ऐलान हो सकता है।यह अनुमान श्रम विभाग द्वारा जारी AICPI इंडेक्स के जनवरी से जून तक के आंकड़ों से लगाया गया है। इस वृद्धि के बाद डीए डीआर बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। इससे सैलरी में भी बंपर उछाल देखने को मिलेगा।

सितंबर अंत तक हो सकता है नए डीए की दरों का ऐलान

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जी20 शिखर सम्मेलन के बाद 27 सितंबर को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में डीए और डीआर में वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। इसके बाद केन्द्रीय कर्मचारियों का ‘डीए’ 42 से बढ़कर 46 प्रतिशत पर पहुंच जाएगा। इसे जुलाई 2023 से लागू किया जाएगा, ऐसे में कर्मचारियों को दो महीने जुलाई अगस्त का एरियर भी मिलेगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी में 50000 तक का उछाल देखने को मिलेगा। वही भत्तों में भी 25 फीसदी वृद्धि हो जाएगी।हालांकि, इसका औपचारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है।

कैबिनेट में जल्द आएगा डीए वृद्धि का प्रस्ताव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 सितंबर को मोदी कैबिनेट की अहम बैठक होनी है, जिसमें वित्त विभाग के व्यय विभाग डीए वृद्धि का प्रस्ताव रख सकता है।यहां से मंजूरी मिलने के बाद वित्त मंत्रालय द्वारा आदेश जारी किए जाएंगे। केन्द्रीय कर्मचारियों को अक्टूबर से 46% महंगाई भत्ते का लाभ मिल सकता है। इसका लाभ 47.58 लाख कर्मचारियों और लगभग 69.76 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा।इससे कर्मचारियों की सैलरी में 27000 से 70000 तक बढ़ोतरी होगी।वही भत्तों का भी लाभ मिलेगा।

जुलाई के AICPI इंडेक्स के आंकड़े भी जारी

श्रम मंत्रालय की ओर से जारी जुलाई 2023 के AICPI इंडेक्स भी जारी कर दिए है, जिसमें 3.3 अंकों की बड़ी उछाल दर्ज की गई है। श्रम मंत्रालय की ओर से जारी जुलाई का AICPI इंडेक्स 3.3 अंक बढ़कर जून 2023 के 136.4 अंक के मुकाबले 139.7 अंकों के स्तर पर पहुंच गया है। इसके बाद महंगाई भत्ते का स्कोर बढ़कर 47.14 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गया है।हालांकि अभी सितंबर से दिसंबर तक आंकड़े अभी आना बाकी है।इसके बाद जुलाई से दिसंबर के महंगाई इंडेक्स के नंबर्स तय करेंगे कि आने वाले साल 2024 में DA में कितना इजाफा होगा।फिलहाल जुलाई की दरों का ऐलान होना है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.