Google ने की अब तक की सबसे बड़ी डील, इस साइबर सिक्योरिटी कंपनी को Rs 2.6 लाख करोड़ में खरीदा

0 28

वाशिंगटन। गूगल (Google) ने साइबर सिक्योरिटी कंपनी Wiz (Cyber ​​Security Company Wiz) को 32 अरब डॉलर (करीब 2.6 लाख करोड़ रुपये) में खरीदने का सौदा (Deal) किया है। यह सौदा गूगल (Google) के इतिहास का सबसे बड़ा अधिग्रहण (History Biggest acquisition) है, जो 2012 में मोटोरोला मोबिलिटी (Motorola Mobility) के 12.5 बिलियन डॉलर के अधिग्रहण से भी बड़ा है। यह सौदा साइबर सुरक्षा क्षेत्र का भी सबसे बड़ा अधिग्रहण होगा। यह सौदा उस समय हुआ है, जब गूगल के इंटरनेट साम्राज्य को बांटने की चर्चाएं चल रही हैं। इस डील की घोषणा 18 मार्च, 2025 को की गई।

यह कदम गूगल के क्लाउड कंप्यूटिंग क्षेत्र में विस्तार का हिस्सा है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव के कारण तेजी से बढ़ रहा है। AI के लिए डेटा सेंटर की मांग बढ़ रही है, और गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन के बीच इस सेक्टर में कंपटिशन तेज हो गई है।

तो Wiz गूगल क्लाउड का हिस्सा बन जाएगा
अगर यह डील नियामकों द्वारा मंजूर हो जाता है, तो Wiz गूगल क्लाउड का हिस्सा बन जाएगा। गूगल क्लाउड, गूगल के मेन बिजनेस (सर्च और विज्ञापन) से अलग है। गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट के 350 अरब डॉलर वार्षिक राजस्व का मुख्य स्रोत है। हालांकि, AI के आने के साथ, क्लाउड डिवीजन गूगल के लिए एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। 2022 में इस डिवीजन का रेवेन्यू 26.3 अरब डॉलर था, यह 2024 में 64% बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गया।

5 साल पुरानी स्टार्टअप कंपनी
Wiz एक 5 साल पुरानी स्टार्टअप कंपनी है, जिसकी स्थापना इजरायली सेना में मिले चार दोस्तों ने की थी। यह कंपनी 2020 में इजरायल में शुरू हुई और अब न्यूयॉर्क से डेटा सेंटर में संग्रहीत जानकारी की सुरक्षा के लिए टूल बनाती है। Wiz का इस साल 1 अरब डॉलर कमाने का लक्ष्य है। Wiz के CEO असाफ रप्पापोर्ट ने कहा कि Wiz और गूगल क्लाउड दोनों का मानना है कि क्लाउड सुरक्षा को आसान, सुलभ और इंटेलीजेंट बनाने की जरूरत है, ताकि अधिक संगठन क्लाउड और AI का सुरक्षित उपयोग कर सकें।

डील पर पिचाई ने क्या कहा
गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने कहा कि Wiz के शामिल होने से गूगल क्लाउड की सुरक्षा और बेहतर होगी और लागत भी कम होगी। यह बयान नियामकों और ग्राहकों दोनों को ध्यान में रखकर दिया गया है। गूगल Wiz को खरीदने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहा था। पिछले साल जुलाई में $23 बिलियन के प्रस्ताव को ठुकराने के बाद Wiz ने IPO (शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने) की योजना बनाई थी, लेकिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण IPO बाजार ठंडा पड़ गया।

माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन के लिए चेतावनी
विश्लेषकों का कहना है कि गूगल का यह कदम माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसे प्रतिद्वंद्वियों के लिए एक चेतावनी है। गूगल क्लाउड क्षेत्र में पिछड़ गया था, लेकिन Wiz का अधिग्रहण इस प्रतिस्पर्धा को बदल सकता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.

12:20