भारत देश की आजादी का जश्न मना रहा Google, बनाया खास Doodle

0 183

नई दिल्ली/मुंबई: आज भारत अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। पूरा देश आजादी की जश्न में डूबा है। भारत देश के इस राष्ट्रीय पर्व पर Google भी आकर्षक डूडल (Google Doodle) के साथ इस उत्सव में शामिल हो गया है। सर्च इंजन गूगल भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवस डूडल बना कर सेलिब्रेट कर रहा है। डूडल की तस्वीर देश की समृद्ध और विविध परिधान परंपराओं को दर्शाता है। ये डूडल नई दिल्ली की कलाकार नम्रता कुमार ने बनाया है।

Google Doodle पर दिखाई दे रही चित्र को नई दिल्ली की कलाकार नम्रता कुमार ने चित्रित किया है। यह तस्वीर भारत देश की समृद्ध और विविध परिधान परंपराओं को दर्शाता है। 15 अगस्त यानी आज के ही दिन साल 1947 में ब्रिटिश शासन से आजादी पाकर भारत में एक नए युग की शुरुआत हुई थी। स्वतंत्रता के इस पहले दिन के प्रतीक के रूप में हर साल दिल्ली के लाल किले की प्राचीर पर झंडा (तिरंगा) फहराने का समारोह आयोजित किया जाता है, जिसमें प्रधानमंत्री की उपस्थिति होती है। नागरिक राष्ट्रगान गाते हैं और स्वतंत्रता आंदोलन के नेताओं को याद करते हैं।

स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में फिल्में टेलीविजन पर प्रसारित की जाती है। साथ ही कई अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है, स्कूलों में बच्चे नाटकों और प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। कई लोग इस राष्ट्रीय अवकाश को परिवार, दोस्तों और अपनों के बीच बिताना पसंद करते हैं। स्वतंत्रता दिवस पर पतंग उड़ाना लंबे समय से चली आ रही परंपरा है, इसलिए आसमान में ऊंची उड़ान भरती कुछ तिरंगी पतंगे जरूर दिख जाती हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.