पुणे पोर्श कांड : गिरफ्तार डॉक्टरों में से एक की बिगड़ी तबीयत, ब्लड सैंपल बदलने का है आरोप

0 80

पुणे: पुणे पोर्श कार एक्सीडेंट मामले में जिन दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें से एक ही तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। बता दें, इस केस में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ससून अस्पताल के दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोपी नाबालिग की ब्लड रिपोर्ट में हेरफेर करने का आरोप है। डॉ. श्रीहरि हरलोर और डॉ. अजय तावरे को लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया था।

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार डॉ. श्रीहरि हरलोर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। चेकअप के लिए डाक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। श्रीहरि हरलोर पर अपने साथी डॉ. अजय तावरे के कहने पर नाबालिग आरोपी के ब्लड सैंपल बदलने का आरोप है। श्रीहरि हरलोर ससून हॉस्पिटल में इमरजेंसी विभाग में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, जबिक डॉ. अजय तावरे ससून अस्पताल में फोरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी के प्रमुख हैं।

दरअसल, दुर्घटना को अंजाम देने वाले नाबालिग आरोपी को 19 मई को मेडिकल जांच के लिए पुणे के ससून सरकारी अस्पताल ले जाया गया था। इसी दौरान लड़के के परिजनों ने डॉक्टर को पैसों का लालच दिया। श्रीहरि हरलोल द्वारा लड़के का ब्लैड सैंपल लिया गया था, लेकिन यह महसूस होने के बाद कि इसमें अल्कोहल हो सकता है, इसे बदलने का निर्णय लिया गया। इतना ही नहीं, इस अपराध को छुपाने के लिए खास तौर पर छुट्टी पर चल रहे डॉ. अजय तावरे ने हस्तक्षेप किया। इसके बाद दूसरे मरीज का ब्लड सैंपल जांच के लिए दिया गया, लेकिन पुणे पुलिस ने नाबालिग के ब्लड के नमूने को डीएनए परीक्षण के लिए दूसरे लैब में भेजने का फैसला किया। जब जांच हुई तो ब्लड सैंपल बदलने की बात सामने आई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.