कैंसर से जंग लड़ रही हिना ने फ्लॉन्ट किया शॉर्ट हेयर लुक

0 72

मुंबई : ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर-घर में पहचान बनाने वाली हिना खान (Hina Khan) इस वक्त बुरे दौर से गुजर रही हैं। हिना खान ब्रेस्ट कैंसर (hina khan breast cancer) की थर्ड स्टेज से जूझ रही हैं। कैंसर से लड़ाई के बीच हिना खान काम पर लौट चुकी हैं। हिना खान ने चार दिन पहले शूट से अपनी एक वीडियो शेयर की है। अब एक्ट्रेस हिना खान ने अपने शार्ट हेयर लुक को फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। हिना खान की इन तस्वीरों पर उनके फैंस प्यार लुटा रहे हैं।

हिना खान ने कुल पांच तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में हिना किसी कार में बैठी नजर आ रही हैं। हिना खान ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी है। इसके साथ, उन्होंने गोल्डन कलर के इयररिंग्स पहने हुए हैं। हिना खान शॉर्ट हेयर लुक को फ्लॉन्ट करती दिखाई पड़ रही हैं। हिना खान ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- कीप गोइंग हन। इसके साथल उन्होंने एक पिंक हार्ट बनाया है।

हिना खान की इस पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट्स करके उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वहीं, उनके फैंस उन्हें कमेंट्स में बता रहे हैं कि आप एक स्ट्रांग गर्ल हैं और कैंसर से जंग जरूर जीत जाएंगी।

बता दें, हिना खान को कैंसर की कीमोथेरिपी के चलते अपने लंबे बालों को काटना पड़ा था। उन्होंने बाल काटने के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो में हिना खान की मां भी नजर आ रही थीं। वो हिना खान को देखकर भावुक हो रही थीं और हिना अपनी मां को शांत कराती नजर आ रही थीं।

हिना खान कैंसर से अपनी इस जंग की पल-पल की जानकारी अपने फैंस को इंस्टाग्राम के जरिए देती रहती हैं। हिना खान ने खुद को कैंसर होने की जानकारी भी अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ एक पोस्ट शेयर करके दी थी। हिना खान की कैंसर की खबर सुनकर उनके फैंस से लेकर सेलेब्स तक हैरान रह गए थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.