चांद पर कैसा है विक्रम लैंडर, चार साल पहले गए चंद्रयान 2 ने दिया अपडेट

0 95

नई दिल्ली: चंद्रयान 3 के चांद पर लैंड होने के बाद एक और बड़ा अपडेट आया है। खबर है कि साल 2019 में विदा हुए चंद्रयान 2 के ऑर्बिटर की नजरों में चंद्रयान 3 के जरिए पहुंचे विक्रम लैंडर आ गया है। शुक्रवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने जानकारी दी थी। हालांकि, कुछ देर बाद ही ‘X’ पर किए गए पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। बुधवार को चंद्रयान 3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड किया था। चांद के इस क्षेत्र में उतरने वाला भारत पहला देश बन गया है। वहीं, अमेरिका, रूस और चीन के बाद चांद पर उतरने वाला चौथा बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

गुरुवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO ने बताया था कि विक्रम लैंडर के चांद पर पहुंचने के बाद प्रज्ञान रोवर ने चांद पर चहलकदमी शुरू कर दी है। तय कार्यक्रम के अनुसार, रोवर अगले 13 दिनों में चांद की सतह से जुड़ा अहम डेटा जुटाएगा। साथ ही विक्रम लैंडर भी चांद की सतह की स्टडी करेगा।

देखें चांद पर विक्रम लैंडर के उतरने का वीडियो-

ISRO ने बताया था कि सभी गतिविधियां जारी है और सभी सिस्टम सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। स्पेस एजेंसी ने गुरुवार को जानकारी दी थी कि लैंडर मॉड्यूल पेलोड ILSA, RAMBHA और ChaSTE को आज शुरू कर दिया गया है। साथ ही रोवर ने भी अपना काम शुरू कर दिया है। इससे पहले रविवार को ही प्रोपल्शन मॉड्यूल में SHAPE पेलोड को भी शुरू कर दिया गया था।

ISRO के वैज्ञानिकों से मिलेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को ग्रीस पहुंच चुके हैं। इससे पहले वह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचे थे। खबर है कि दो राष्ट्रों का दौरा समाप्त करने के बाद पीएम मोदी सीधे कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु पहुंचेंगे। यहां वह ISRO चीफ एस सोमनाथ की अगुवाई में चंद्रयान 3 मिशन में शामिल वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.