स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आसानी से चेन्नई सुपर किंग्स पर 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ कोलकाता की टीम ने पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है। वो सीधे अंक तालिका में टॉप-4 में पहुंच गई है। कोलकाता को बड़ी अंतर से जीत का फायदा मिला है। उसने कई टीमों को पीछे छोड़कर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
कोलकाता नाइट राइडर्स इस मुकाबले से पहले पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर थी। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स पर बड़ी जीत दर्ज करने के बाद कोलकाता की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। उसके आरसीबी और पंजाब किंग्स जैसी टीमों को भी अंक तालिका में पीछे छोड़ दिया है। कोलकाता ने अब 6 मैचों में 3 जीत दर्ज कर ली है। वहीं तीन मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा है।
चेन्नई सुपर किंग्स 9वें स्थान पर बरकरार
करारी हार झेलने के बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 9वें स्थान पर बरकरार है। हालांकि नेट रन रेट में काफी नुकसान हुआ है। चेन्नई सुपर किंग्स का नेट रन रेट -1.554 हो गया है। वहीं चेन्नई ने अब तक खेले गए 6 मैचों में एक जीत ही दर्ज कर सकी है। जबकि पांच मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।
IPL 2025 का पॉइंट्स टेबल
टीम का नाम | मैच | जीते | हारे | टाई | बिना परिणाम | अंक | नेट रन रेट (NRR) |
---|---|---|---|---|---|---|---|
गुजरात टाइटंस | 5 | 4 | 1 | 0 | 0 | 8 | +1.413 |
दिल्ली कैपिटल्स | 4 | 4 | 0 | 0 | 0 | 8 | +1.278 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 6 | 3 | 3 | 0 | 0 | 6 | +0.803 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 5 | 3 | 2 | 0 | 0 | 6 | +0.539 |
पंजाब किंग्स | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 6 | +0.289 |
लखनऊ सुपर जायंट्स | 5 | 3 | 2 | 0 | 0 | 6 | +0.078 |
राजस्थान रॉयल्स | 5 | 2 | 3 | 0 | 0 | 4 | -0.733 |
मुंबई इंडियंस | 5 | 1 | 4 | 0 | 0 | 2 | -0.010 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 6 | 1 | 5 | 0 | 0 | 2 | -1.554 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 5 | 1 | 4 | 0 | 0 | 2 | -1.629 |
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
टॉप-4 में है ये टीमें
आईपीएल 2025 में टॉप पर गुजरात टाइटंस की टीम है। गुजरात की टीम 5 मैचों में 4 जीत के साथ पहले नंबर पर है। वहीं दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है। दिल्ली ने अब तक खेले गए चार मुकाबले में जीत हासिल की है। नेट रन रेट गुजरात से कम होने के कारण दिल्ली दूसरे स्थान पर हैं। वहीं तीसरे पर स्थान कोलकाता की टीम पहुंच गई है। चेन्नई सुपर किंग्स पर बड़ी जीत हासिल करते हुए कोलकाता ने लंबी छलांग लगाई है। आरसीबी 5 मैचों में 3 जीत के साथ इस सूची में चौथे पायदान पर है।