1000 करोड़ के नजदीक पहुँची जवान, मुश्किल है RRR को पीछे छोड़ना

0 233

मुंबई : शाहरुख खान की जवान लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। इस फिल्म का क्रेज अपने 3रे सप्ताह में भी चरम पर है। जवान 600 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर बढ़ रही है। उम्मीद की जा रही है कि जवान इस आंकड़े को सम्भवत: इसी गुरुवार तक प्राप्त कर ली, यदि ऐसा होता है तो यह हिन्दी सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म होगी जो 600 करोड़ का कारोबार करने में सफल हुई हो। हालांकि इससे पूर्व निर्देशक एसएस राजामौली की गत वर्ष प्रदर्शित हुई RRR ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 782. 2 करोड़ का नेट कारोबार करने का इतिहास रचा था। लेकिन यह मूल रूप से एक तमिल फिल्म थी, जिसे हिन्दी में डब करके प्रदर्शित किया गया था।

RRR ने हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। Sacnilk के अनुसार ‘जवान’ ने रिलीज के 18वें दिन रविवार (24 सितंबर) को 15.69 करोड़ रुपए का कारोबार किया, जिसके बाद इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 562.13 करोड़ रुपए हो गया है यह भारत में ‘पठान’ और ‘गदर 2’ को पछाड़ चुकी है। दुनियाभर में अब तक इसने 979.08 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इससे पहले इसी साल रिलीज हुई शाहरुख की ‘पठान’ ने 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया था। ‘जवान’ ने पहले दिन ही भारत में 75 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस एक्शन ड्रामा फिल्म का निर्देशन एटली कुमार ने किया है।

इसे हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी डब करके प्रदर्शित किया गया है। अब ‘जवान’ की नजर एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म RRR का रिकॉर्ड ब्रेक करने पर है, जिसने भारत में कुल 782.2 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.