मुम्बई के अटल सेतु से शख्स ने समंदर में लगा दी छलांग, सुसाइड का वीडियो आया सामने

0 74

मुंबई: मुंबई के अटल सेतु से एक शख्स ने समंदर में कूद कर आत्महत्या कर ली है। इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। यह घटना 24 जुलाई दोपहर की बताई जा रही है। यह पूरी वारदात वही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे शख्स सेतु पर कार रोकता है और फिर उसकी रेलिंग पर चढ़ जाता है और फिर समंदर में कूद जाता है। सुसाइड करने वाला 38 साल का मृतक मुंबई के डोंबिवली का रहने वाला है। नहवा-शेवा पुलिस मामले घटना की जांच में जुटी है।

आपको बता दे कि मुंबई के अटल सेतु से कूद कर आत्महत्या करने का यह दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले इसी साल 20 मार्च को थाने की एक महिला डॉक्टर ने भी अटल सेतु से कूद कर सुसाइड कर ली थी। समुद्र पर यह अटल सेतु अभी नया ही बना है जिस पर सबसे पहले 43 वर्षीय एक महिला डॉक्टर ने छलांग लगा दी थी। पुलिस को पीड़िता के मुंबई स्थित आवास से एक सुसाइड नोट भी मिला था जिससे ही पता चला था कि सुसाइड करने वाली महिला पैसे से एक डॉक्टर थी और उसका नाम किंजल कांतिलाल शाह था। यह भी बताया जा रहा है कि वह अवसाद से ग्रस्त थीं और उनका इलाज चल रहा था।महिला डॉक्टर अपने पिता के साथ मुंबई के परेल इलाके में दादा साहब फालके रोड स्थित नवीन आशा इमारत में रहती थी।

महिला डॉक्टर को ले जाने वाले ड्राइवर ने बताया था कि “पुल पर थोड़ी दूर चलने के बाद महिला ने चालक को टैक्सी रोकने के लिए कहा था। चालक गाड़ी रोकना नहीं चाहता था लेकिन उसने जिद की तो चालक ने गाड़ी रोक दी। वह गाड़ी से बाहर निकली और पुल से कूद गई थी।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.