मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री

0 176

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में आखिरकार नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में भारी जीत के बाद विधायक मोहन यादव (Mohan Yadav) को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया। भोपाल में हुई बीजेपी के विधायक दल की बैठक में ये फैसला किया गया। यादव उज्जैन जिले के उज्जैन दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से मध्य प्रदेश विधान सभा के सदस्य हैं। इसके अलावा दो डिप्टी सीएम भी होंगे- जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला। जगदीश देवड़ा मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ से विधायक हैं। देवड़ा SC वर्ग से आते हैं। जबकि राजेन्द्र शुक्ला रीवा सीट से विधायक हैं। ब्राह्मण वर्ग से आते हैं।

पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष होंगे। तोमर मुरैना की दिमनी सीट से विधायक हैं। उन्होंने चुनाव जीतने के बाद हाल ही में केंद्रीय मंत्री और लोकसभा सांसद के पद से इस्तीफा भी दे दिया था। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत बीजेपी के तीन केंद्रीय पर्यवेक्षक नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों की बैठक में हिस्सा लेने और राज्य के अगले मुख्यमंत्री पर फैसला करने के लिए सोमवार को भोपाल पहुंचे। अगले सीएम का नाम तय करने के लिए बैठक शाम 4 बजे शुरू हुई।

इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तीन केंद्रीय पर्यवेक्षक नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों की बैठक में हिस्सा लेने और राज्य के अगले मुख्यमंत्री पर फैसला करने के लिए सोमवार को भोपाल पहुंचे। भाजपा ने 17 नवंबर के चुनाव के बाद 230 सदस्यीय विधानसभा में 163 सीटें जीतीं और मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रखी, जबकि कांग्रेस 66 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.