मॉनसून दो दिन पहले पहुंचा मुम्बई, महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश, UP में लू का अलर्ट

0 86

नई दिल्ली (New Delhi)। दक्षिण पश्चिम मॉनसून (Southwest Monsoon) एंट्री से लेकर अब तक लगातार खुशखबरी देता नजर आ रहा है। अब इसने देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई (Economic capital Mumbai.) में समय से दो दिन पहले ही दस्तक दे दी है। ऐसे में महाराष्ट्र (Maharashtra) के कई हिस्से मूसलाधार बारिश (Torrential rain) का सामना कर रहे हैं। इसी बीच IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत (North West India) में 9 जून से हीटवेव का एक और दौर शुरू होने की आशंका जता दी है।

मुंबई में मॉनसून
महाराष्ट्र तट पर अनुकूल परिस्थितियों के कारण दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सामान्य समय से दो दिन पहले रविवार को मुंबई पहुंच गया। आईएमडी अधिकारी ने बताया कि यह आमतौर पर 11 जून तक आ जाता है, लेकिन पिछले साल अरब सागर के ऊपर ‘बिपरजॉय’ चक्रवात के कारण यह 24 जून को आया था। खास बात है कि साल 2021 और 2018 में मॉनसून के 9 जून को आगमन का ऐलान किया गया था। खास बात है कि मॉनसून की अगली दस्त बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा में हो सकती है।

8 और 9 जून को रात ठाणे और कल्याण जैसे इलाकों में हुई भारी बारिश के बाद मौसम विभाग ने मॉनसून के आगमन का ऐलान किया था। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मॉनसून की एंट्री घोषित करने के लिए कम से कम 3 से 4 स्थानों पर 2.5 मिमी से ज्यादा बारिश होना चाहिए और पश्चिमी हवाएं मजबूत होनी चाहिए।

फिर एंट्री ले रही है हीटवेव
मौसम विभाग ने रविवार को जानकारी दी है कि अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत और उत्तर प्रदेश में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। साथ ही उत्तर पश्चिम भारत में 9 जून से हीटवेव का नया दौर शुरू होने जा रहा है। 13 जून तक पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में हीटवेव की स्थिति बन सकती है।

साथ ही ऐसा मौसम हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान में 11 से 13 जून और ओडिशा में 11 और 12 जून को हो सकता है। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज भयंकर लू चल सकती है।

आज कहां होगी बारिश
IMD के अनुसार, सोमवार को पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्यों के अलावा कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल में बारिश के असार हैं। साथ ही गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य पर्देश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में छिटपुट बारिश हो सकती है। राजस्थान के पश्चिम और पूर्वी हिस्सों में बारिश की संभावनाएं बन रही हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.