‘मेरी भूमिका भारतीय राजनीति में प्यार, सम्मान और विनम्रता लाने की’, अमेरिका में बोले राहुल गांधी

0 37

डलास : अमेरिका दौरे पर गए राहुल गांधी ने रविवार को भारत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार की जमकर आलोचना की। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि विपक्षी नेता के रूप में उनकी भूमिका भारतीय राजनीति में प्यार, सम्मान और विनम्रता के मूल्यों को समाहित करवाना है। वे डलास में आयोजित एक भारतीय प्रवासी कार्यक्रम में बोल रहे थे।

कांग्रेस सांसद राहुल ने कहा कि भले ही वह समझते हैं कि उनकी जिम्मेदारी सरकार को हर समय जवाबदेह ठहराना, संसद में सरकार का विरोध करना और उन्हें तानाशाही नहीं चलाने देना है, लेकिन उनकी वास्तविक भूमिका इससे कहीं अधिक व्यापक है। प्रवासी भारतीयों से कहा कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि मेरा मानना है कि मेरी भूमिका भारतीय राजनीति में प्यार, सम्मान और विनम्रता के मूल्यों को शामिल करना है। मुझे लगता है कि हमारी राजनीतिक प्रणाली और सभी दलों में प्रेम, सम्मान और विनम्रता की कमी है।

राहुल गांधी ने विपक्ष के नेता के रूप में पहली बार अमेरिका का दौरा किया, इस दौरान उन्होंने टेक्सास विश्वविद्यालय के छात्रों से भी बातचीत की। वे अमेरिकी सांसदों से भी मुलाकात कर सकते हैं। पिछली बार उन्होंने अमेरिका की यात्रा 30 मई, 2023 को की थी। तब उन्होंने प्रवासी भारतीयों और अन्य लोगों से बातचीत की थी।

राहुल गांधी की यह यात्रा इसलिए अहम है, क्योंकि अमेरिका में इसी साल राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। यहां कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर है। राहुल की यह यात्रा जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और महाराष्ट्र में महत्वपूर्ण विधानसभा चुनावों से पहले हो रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने 4 जून को संपन्न हुए 18वें लोकसभा चुनाव में 543 में से 99 सीटें जीतने के बाद अपने राजनीतिक करियर में पहली बार विपक्ष के नेता का संवैधानिक पद संभाला था।

प्रवासी सदस्यों को संबोधित करते हुए बताया कि अगले पांच वर्षों में उनकी क्या रणनीति होगी। अगर आप मुझसे पूछें कि आज से पांच साल बाद क्या आप खुद को सफल मानते हैं? मैं इन तीन चीजों पर गौर करूंगा। क्या मैंने भारतीय राजनीति में प्रेम के विचार को सबसे आगे लाने में मदद की है? क्या मैंने राजनेताओं और अन्य लोगों और विशेष रूप से खुद को अधिक विनम्र बनाने में मदद की है? क्या मैंने लोगों और भारतीयों के बीच एक-दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ाया है। ये वे मूल्य होंगे जिनके बारे में मैं सोचूंगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.