एन चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और पवन कल्याण ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की

0 61

विजयवाड़ा। एन चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में चौथी बार शपथ ग्रहण कर ली है। राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने चंद्रबाबू नायडू को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण एनडीए के नेतृत्व वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

चंद्रबाबू नायडू के साथ 24 मंत्रियों ने शपथ ली है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, अन्य केंद्रीय मंत्री, एनडीए सहयोगी दलों के नेता और कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

पिछले महीने हुए चुनाव में टीडीपी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 175 सदस्यीय विधानसभा में 164 सीटें हासिल कीं। टीडीपी ने अकेले 135 सीटें जीतीं, जबकि जन सेना पार्टी ने सभी 21 सीटों पर जीत हासिल की। ​​भाजपा ने 10 सीटों में से आठ पर जीत हासिल की।

वाईएसआरसीपी के पिछले विधानसभा में 151 सदस्य थे, जो घटकर अब 11 रह गए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.