नागा चैतन्य करने जा रहे दूसरी बार शादी, इधर सामंथा का टूटा दिल

0 50

मुंबई : सामंथा रुथ प्रभु से अलग होने के तीन साल बाद नागा चैतन्य दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने 8 अगस्त को जानी-मानी अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला से सगाई कर ली। चैतन्य की सगाई के बाद सामंथा ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है।

नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। 2010 में शुरू हुआ उनका रिश्ता 2017 में शादी में बदल गया। कपल ने धूमधाम से गोवा में क्रिश्चियन और साउथ इंडियन वेडिंग की थी। मगर ये रिश्ता चार साल में ही खत्म हो गया। शादी की चौथी एनिवर्सरी के ठीक कुछ दिन पहले ही दोनों ने अलग होने का एलान कर दिया था। मगर इसकी वजह नहीं बताई थी।

सामंथा रुथ प्रभु से अलग होने के कुछ समय बाद ही नागा चैतन्य का नाम शोभिता से जुड़ने लगा था। लंबे समय से उनके अफेयर की चर्चा हो रही थी। अब आखिरकार सगाई के साथ उनके रिश्ते पर भी मुहर लग गई है। इस बीच सामंथा रुथ प्रभु का क्या हाल है, यह एक पोस्ट के जरिए साफ हो गया है। उन्होंने चैतन्य की दूसरी शादी का गम भूल सोशल मीडिया पर जश्न मनाया है।

सामंथा रुथ प्रभु ने किसी और का नहीं बल्कि पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने का जश्न मनाया है। उन्होंने ओलंपिक में जीत के बाद भारतीय हॉकी टीम की फोटो शेयर की है। सामंथा ने टीम की एक और फोटो शेयर की है, जिस पर लिखा है

पर्सनल लाइफ के इतर सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही राज एंड डीके निर्देशित थ्रिलर सीरीज सिटाडेल हनी बनी (Citadel Honey Bunny) में नजर आने वाली हैं। सीरीज में वह वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 7 नवंबर को रिलीज होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.