महाराष्ट्र में चोरों और बदमाशों की सरकार, महायुति के 2 साल पूरे होने पर संजय राउत ने एकनाथ शिंदे पर बोला हमला

0 73

मुंबई: महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे सरकार को दो साल पूरे हो गए है। प्रदेश सरकार के दो साल पूरे होने पर शिवसेना ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चोरों और बदमाशों की सरकार ने महाराष्ट्र में दो साल पूरे कर लिए है।

ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने आज विज्ञापन देखा, जिसके माध्यम से मुझे पता चला कि चोरों और बदमाशों की सरकार ने महाराष्ट्र में दो साल पूरे कर लिए है। ये दो साल धोखाधड़ी के है। एक बेईमान, संविधान विरोधी सरकार बनी, नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने उस असंवैधानिक सरकार को ताकत दी।

अवैध सरकार का जन्म हुआ
राउत ने आगे कहा कि तटस्थ रहने वाले विधानसभा अध्यक्ष ने पक्षपातपूर्ण निर्णय देकर उसे बचाया। वहीं, राज्यपाल ने असंवैधानिक बहुमत परीक्षण का आदेश दिया। इन सभी ने इस सरकार को बनाने के लिए अवैध और असंवैधानिक काम किए। इसके बाद अवैध सरकार का जन्म हुआ और इसे कानूनी रूप से बरकरार रखा गया।

जनता ने इस सरकार को नकारा
संजय राउत ने अपना हमला जारी रखते हुए कहा कि महाराष्ट्र में बैठी धोकेबाज सरकार के पास जीने के लिए दो या तीन महिने हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने इस सरकार को नकारा और विधानसभा चुनाव में भी इस सरकार को हार का सामना करना पड़ेगा।

दो साल से सिर्फ ढोल पीट रही सरकार
राउत ने आगे शिंदे सरकार से सवाल करते हुए कहा कि इन्होंने दो साल में क्या किया? धोखे से महाराष्ट्र में आने वाली सरकार ने राज्य को कर्ज का बाजार बना दिया है। उन्होंने महाराष्ट्र के उद्योग को गुजरात में जाने दिया। राउत ने यह भी कहा कि राज्य का दुर्भाग्य है कि ये दो साल से सिर्फ ढोल पीट रहे है।

एकनाथ शिंदे पर बोला हमला
संजय राउत ने एकनाथ शिंदे पर हमला बोलते हुए कहा कि दुनिया उनके कहे अनुसार नहीं चलती। उन्होंने कहा कि अगर आप में हिम्मत है तो अपनी पार्टी बनानी थी और अपने चिन्ह पर चुनाव लड़ना था। उन्होंने सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में शिंदे ने लाखों रुपये देकर वोट खरीदे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.