भारत से ज्‍यादा इन देशों में ज्‍यादा उम्र जीते हैं लोग!

0 165

वाशिंगटन : अधिकतर लोग स्वस्थ और लंबी उम्र तक जीने की इच्छा रखते हैं। दुनिया के कुछ देश ऐसे हैं, जहां के लोग लंबे समय तक जीते हैं, लेकिन चाहने से कहां कुछ होता! अगर ऐसा होता तो अफ्रीका महाद्वीप के ज्यादातर देशों के लोगों की औसत उम्र 60 के पार होती। दुनिया के अलग अलग हिस्सों में औसत उम्र 40 साल से लेकर 100 साल तक है। अब जब यह उम्र 40 से 100 साल तक की है तो आपको जानने की उत्सुकता होगी कि आखिर वो कौन सा देश है जहां के लोग लंबे समय तक जीते हैं और कहां के लोग सबसे कम उम्र तक जीते हैं. इन सबके बीच भारत में औसत उम्र कितनी है उसे भी जानना जरूरी है।

एक आंकड़े के मुताबिक हांगकांग के लोगों की औसत 84 वर्ष है, अगर बात जापान की करें तो औसत उम्र 83 साल है,इटली में सामान्य तौर पर 82 साल जीते हैं। स्पेन में औसत उम्र 82.5 साल तो सिंगापुर में 83.1 साल है, अब अगर भारत की बात करें तो यहां पर लोग औसत 70 साल जीते हैं, यहां पर कुछ देशों के बारे में बताएंगे जहां औसत उम्र 80 के पार है।
देश औसत उम्र
हांगकांग 84
सिंगापुर 83.1
जापान 83
स्पेन 82.5
इटली 82
भारत 70

औसत उम्र क्यों है ज्यादा

अब हांगकांग के लोगों की औसत एज इतनी अधिक क्यों है उसे समझना भी जरूरी है। जानकार बताते हैं कि इन देशों में बेहतर बुनियादी सुविधाएं, बेहतर अस्पताल की व्यवस्था, रोजगार के साधन मुख्य वजह हैं। अगर आप भारत से इन देशों की तुलना करें तो प्रति व्यक्ति सुविधाओं पर बोझ कम है। भारत में अभी बहुत से शहर हैं जहां आधारभूत ढांच अपर्याप्त है, गांवों की बात छोड़ दीजिए, हालांकि देश की आजादी से तुलना करें औसत आयु में बढ़ोतरी हुई है। आजादी से पहले भारत की औसत आयु 30 से 40 साल के बीच थी लेकिन अब औसय आयु के आंकड़े में सुधार हुआ है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.