प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को लिखी चिट्ठी, यमुना सफाई को लेकर पूछे सवाल

0 37

नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनावी माहौल है, जिसकी वजह से सियासत गरमाई हुई है। नई दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा लगातार आम आदमी पार्टी पर हमलावर हैं। इस बीच उन्होंने अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है। जिसमें प्रवेश वर्मा ने यमुना नदी की सफाई पर सवाल पूछे हैं। इसके पहले भी वह वह डीटीसी बसों में महिलाओं की फ्री यात्रा को लेकर सवाल पूछ चुके हैं।

क्या हैं प्रवेश वर्मा के सवाल?
प्रवेश वर्मा ने 3 सवाल अरविंद केजरीवाल से सीधे तौर पर पूछे हैं। उन्होंने लिखा देश का नागरिक होने के नाते मैं जनता की तरफ से आपसे एक और महत्वपूर्ण सवाल पूछना चाहता हूं जो कि ना सिर्फ नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की जनता (खासकर महिलाएं) बल्कि पूरी दिल्ली की जनता जानना चाहती है।

पहला सवाल: 2015-2024 के दौरान यमुना नदी को साफ करने के लिए दिल्ली सरकार ने अपने खजाने से कितना बजट खर्च किया? इसके सभी व्यय की सही-सही जानकारी विवरण सहित सार्वजनिक की जाए।

दूसरा सवाल: क्या यमुना नदी की सफाई के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोई आदेश जारी किए थे? अगर हां, तो उनके विवरण की कॉपी जनता के साथ शेयर की जाए।

तीसरा सवाल: दिल्ली में यमुना नदी के कितने किलोमीटर क्षेत्र को साफ किया गया है और अब भी कितने किलोमीटर गंदा है? इस पर कार्रवाई का पूरा विवरण दिया जाए।

पहले भी लिख चुके हैं चिट्ठी
इसके पहले भी प्रवेश वर्मा डीटीसी की बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा को लेकर सवाल पूछ चुके हैं। उन्होंने अविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर दिल्ली में डीटीसी बसों की संख्या के बारे में पूछा था। इसके अलावा उन्होंने लेडीज स्पेशल बसों के बारे में सवाल करते हुए पूछा कि 2015 से 24 के बीच कितनी बसें शुरू की गईं?

नई दिल्ली सीट के उम्मीदवार कौन?
नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी की तरफ से अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा से है। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को टिकट दिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.

00:00