राष्ट्रपति मुर्मू को मिला रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता

0 104

नई दिल्ली: अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी को होने वाले राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Ram Lalla Pran Pratistha Ceremony) की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। साथ ही सभी आम और खास तक आमंत्रण पत्र (Invitation Card) भी पहुंचाए जा रहे हैं। शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) को भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया।

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार और आरएसएस नेता राम लाल ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को निमंत्रण पत्र दिया।

शुक्रवार को राम मंदिर ट्रस्ट के एक प्रतिनिधित्व करने वाले एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें अयोध्या में होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया था।

राष्ट्रपति ने जताई खुशी
उन्होंने आगे कहा की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्राण प्रतिष्ठा का न्योता मिलने पर खुशी जताई है और कहा कि वह जल्द ही अयोध्या जाने के अपने दौरे के लिए तैयारी करेंगी। बता दें कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित हजारों लोग शामिल होंगे।

इससे पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को भी गुरुवार 11 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण पत्र मिला था। यह निमंत्रण पत्र आलोक कुमार और नृपेंद्र मिश्रा ने दिया था। धनखड़ ने कुमार और मिश्रा से कहा, ‘मैं अपनी तीन पीढ़ियों के साथ निश्चित तौर पर अयोध्या धाम आऊंगा और आपको (यात्रा के) समय के बारे में बताऊंगा…मैं निमंत्रण पाकर अभिभूत हूं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.