प्रियंका ने लॉस एंजिल्स स्थित घर में मनाई गणेश चतुर्थी, साझा की बेटी की प्यारी तस्वीर

0 92

मंगलवार को गणेश चतुर्थी का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी इसे धूमधाम से मनाया। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ खास फोटो शेयर की जिसमें वो अपनी बेटी मालती मैरी के साथ जश्न मनाती नजर आईं। उन्होंने लॉस एंजिल्स (अमेरिका) में गणेश चतुर्थी मनाई।

प्रियंका ने अपनी एक साल की बच्ची की क्यूट गणपति के साथ खेलते हुए तस्वीरें साझा कीं। प्रियंका शादी के बाद से अमेरिका में रह रही हैं, लेकिन वह भारतीय जड़ों और संस्कृति के बेहद करीब हैं। प्रियंका ने पूर्व में बताया था कि वो घर में बहुत सारी पूजाएं करती हैं। प्रियंका ने लिखा ‘एक लड़की और उसके गणपति। हमेशा हमारे साथ.. हम जहां भी जाएं।’ फोटो में मालती गणपति की पूजा करती और उनके साथ खेलती दिखीं। मालती प्यार से गणपति को गले से लगाए नजर आईं।

व्हाइट कलर के एथनिक कपड़ों में मालती काफी प्यारी लग रही हैं। पेस्टल गुलाबी पोशाक पहने मालती ने चूड़ियां पहनीं और बिंदी भी लगाई। फैंस इन फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। प्रियंका फिलहाल अपना समय पति गायक व अभिनेता निक जोनास के संगीत कार्यक्रमों में लगा रही हैं। हिन्दी फिल्मों में फरहान अख्तर ने दो साल पहले प्रियंका चोपड़ा को अपनी रोड ट्रिप आधारित फिल्म जी ले जरा में आलिया भट्‌ट और कैटरीना कैफ के साथ साइन किया था लेकिन अब भी तक इस फिल्म की घोषणा के बाद कोई अपडेट सामने नहीं आया है। कहा जा रहा है कि फरहान ने यह फिल्म बंद कर दी है। इन दिनो फरहान डॉन-3 की तैयारियाँ कर रहे हैं। प्रियंका ‘सिटाडेल 2’ में नजर आएंगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.